{"_id":"5ee66f948ebc3e42f0553a98","slug":"covid-19-badaun-news-bly4092931185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन गांव और सहसवान का सैफुल्लागंज मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन गांव और सहसवान का सैफुल्लागंज मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जनपद में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, जिले में चार हॉटस्पॉट और बन गए हैं। इनमें हॉटस्पॉट दातागंज का छछऊ, उझानी का अढौली और बिल्सी का दिधौनी गांव सील करा दिया गया है। सहसवान के सैफुल्लागंज मोहल्ले को भी बैरियर लगाकर सील कराया गया है। इन इलाकों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।
शनिवार रात जैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी संबंधित मरीजों के गांव की ओर दौड़ पड़े। म्याऊं में कोरोना पॉजिटिव निकले तीनों मरीज पहले से जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन थे। इससे विभागीय अधिकारियों को म्याऊं तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ी। इधर, दातागंज के छछऊ गांव में कोरोना पॉजिटिव निकले पिता-पुत्र में पिता राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। उसका बेटा गांव में मौजूद पाया। इसकी सूचना पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह और सीओ एसके सिंह रात में ही गांव पहुंच गए। उन्होंने पूर्ण सुरक्षा के साथ कोरोना पॉजिटिव युवक को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा। इसके अलावा उन्होंने गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कराने की तैयारी शुरू कर दी। सुबह तक छछऊ गांव को सील कर दिया गया। दोनों पॉजिटिव पिता-पुत्र के परिवार से 13 लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन कराया गया है।
उधर, सहसवान के सैफुल्लागंज मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए वृद्घ के परिवार से 27 लोगों को होम क्वांरटीन कराया गया है। मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इसकी जिम्मेदारी निभाते हुए एसडीएम लालबहादुर सिंह, सीओ रामकरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले को सैनिटाइज भी कराया। उझानी सीओ सर्वेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने उझानी के अढ़ौली गांव पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव के परिवार वालों को होम क्वांरटीन कराया। गांव को हॉटस्पॉट बताते हुए सील करा दिया है।
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में बीते दिन आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कंप मचा हुआ है। आज रविवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व सीओ संजय कुमार रेड्डी ने गांव पहुंचकर पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। साथ ही ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए यहां अपनी 14 टीमों को लगाया जो गांव में घर-घर लोगों की जांच करेगी। साथ ही संदिग्ध होने पर जिला मुख्यालय आने वाली टीम सैंपल लेगी।
दिधौनी में शुरू कराया डोर-टू-डोर सर्वे
बिल्सी के दिधौनी गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए ई-रिक्शा चालक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। गांव में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 14 टीमें लगाई गई हैं। इस गांव में सुबह से शुरू हुआ सर्वे शाम तक चलता रहा। कुछ संदिग्ध मरीज पाए गए हैं जिनका सैंपल सोमवार को लिया जाएगा।
जिले के ये इलाके हैं हॉटस्पॉट
बिसौली इलाके के दूंगों और शहडोली गांव को 21 मई को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। 27 मई को दोनों गांव में एक-एक मरीज और निकला। इससे ये दोनों गांव अभी तक हॉटस्पॉट मुक्त नहीं हो पाएं हैं जबकि उसके बाद कादरचौक का भमुईया, अलापुर क्षेत्र का उनौला, म्याऊं, 11 जून को ककराला कस्बा और शेखूपुर हॉटस्पॉट घोषित हुआ था। अब इनमें दातागंज का छछऊ, उझानी का अढौली, बिल्सी का दिधौनी और सहसवान के सैफुल्लागंज मोहल्ले का नाम और जुड़ गया है।