फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple brutally murdered at home in Dataganj Badayun

Double Murder: खून से लाल थी फर्श, चारपाई के पास पति-पत्नी के मिले शव, बेरहम कत्ल की किसी को न सुनाई दी चीखें

Fri, 16 Dec 2022 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

दंपती की हत्या बुधवार रात करीब एक से ढाई बजे के बीच होना बताई जा रही है। उस समय सोमवीर और खुशबू एक ही चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड की सूचना उन्हें बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मिली, जबकि उदयवीर ने खुद को घटना का चश्मदीद बताया है।

विज्ञापन
Couple brutally murdered at home in Dataganj Badayun
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में सोमवीर और उसकी पत्नी खुशबू की हत्या के बाद कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब पुलिस को तलाशने हैं। बड़ा सवाल यह है कि उदयवीर ने लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या करने की बात कही है लेकिन आबादी के बीच घर होने के बावजूद दोनों की एक चीखें किसी ने नहीं सुनीं। पुलिस की नामजदगी पर भी उंगलियां उठाई जा रही हैं।

विज्ञापन


दंपती की हत्या बुधवार रात करीब एक से ढाई बजे के बीच होना बताई जा रही है। उस समय सोमवीर और खुशबू एक ही चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड की सूचना उन्हें बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मिली, जबकि उदयवीर ने खुद को घटना का चश्मदीद बताया है। उदयवीर ने आरोपियों को हत्या करते देखा था। सुबह जब पुलिस गांव पहुंची थी तो उदयवीर का मोबाइल बंद था। यूपी 112 पुलिस ग्रामीणों से पूछते हुए उनके घर पहुंची थी, इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन

घर के बरामदे में काफी खून पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर प्रहार के बाद सोमवीर चारपाई के एक ओर और खुशबू दूसरी ओर गिरी होंगी। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने की बात कही जा रही है क्योंकि सिर फटने से दोनों का भेजा बाहर निकल आया था, जबकि रॉड से एक ही वार में किसी को इस तरह नहीं मारा जा सकता है। यदि सिर पर रॉड मारी जाएगी तो व्यक्ति चीखेगा जरूर, लेकिन दोनों में से किसी की चीख पड़ोसियों ने नहीं सुनी। पुलिस ने जांच में यह तथ्य भी शामिल किया है।

इस हत्याकांड में नामजद आरोपी चाचा अमर सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। बेटा सत्येंद्र भी उसके साथ में था। पुलिस ने दोनों को उनके घर से पकड़ लिया। ऐसे में दोनों की नामजदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात में किसी अन्य करीबी के हाथ होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

सोमवीर की पहली पत्नी को निकाल दिया था घर से
ग्रामीणों के मुताबिक सोमवीर की दो शादी हुई थी। पहली शादी ढाई साल पहले एक महिला से हुई थी लेकिन उसके परिवार वालों ने ही पहली पत्नी को घर में रहने नहीं दिया और उसे घर से निकाल दिया। डेढ़ साल पहले सोमवीर ने बिहार की खुशबू से शादी की थी।

जमीन को लेकर भाइयों में अनबन की बात आई सामने
ग्रामीणों का कहना है कि पांचों भाइयों का फरीदपुर में भी एक मकान है लेकिन वहां केवल उदयवीर ही रह रहा है। सभी के मकान अलग-अलग हैं। उनके नाम 30 बीघा जमीन है। कुछ समय पहले पिता ने सोमवीर को छह बीघा जमीन खरीदकर दी थी, इससे दूसरे भाई नाराज थे। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed