{"_id":"5fcfd0128ebc3ecf9277d8ee","slug":"cought-two-trolly-doda-badaun-news-bly429542790","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चंदऊ गांव से दो ट्राली डोडा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चंदऊ गांव से दो ट्राली डोडा पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम चंदऊ में दो ट्रॉली डोडा पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि डोडा गांव में उतरने आया था लेकिन तभी पुलिस को सूचना मिल गई इससे पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारकर डोडा बरामद कर लिया है। इसके अलावा और डोडा बरामद होने की संभावना है। पुलिस छापामारी में जुटी हुई है।
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि डोडा भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्राली चंदऊ गांव में खड़े है। इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइंस इस्पेक्टर सुधाकर पांडे और एसओजी टीम चंदऊ गांव पहुंच गई। पुलिस ने मुखबिर के बताए दोनों ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिए उनमें लदी बोरियां देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सभी बोरियों में डोडा भरा हुआ मिला है। बताते हो कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली डोडा की बोरियों से पूरा भरा हुआ है। जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली में कुछ बोरिया कम बताई जा रही हैं। पुलिस उन्हें कब्जे में लेकर थाने ले गई है। फिलहाल मौके से किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को अभी कुछ और जगह डोडा बरामद होने की संभावना है। इससे पुलिस और एसओजी टीम छानबीन में लगी हुई है। चंदऊ गांव में डोडा बरामद होने की सूचना पर सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी भी पहुंचे थे। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए हैं। उनमें डोडा भरा हुआ पाया गया है बोरियों की गिनती कराई जा रही है।