फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona warriors respect

कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने को छतों से बरसाए फूल

Sun, 19 Apr 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
corona warriors respect
उसावां। कोरोना से जंग में पुलिसकर्मी भी स्वास्थ्यकर्मियों की तरह ही दिन-रात ड्यूटी में जुटे हैं। सामाजिक दूरी के पालन के साथ-साथ कानून व्यवस्था और सुरक्षा का जिम्मा भी पुलिसकर्मियों पर है। अगर किसी इलाके में कोरोना पॉजीटिव केस मिलता है, तो यहां अन्य लोग कोरोना की चपेट में न आएं इसके लिए पुलिसकर्मी कोरोना के खतरे के बीच तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शनिवार को कस्बे के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर हौसलाअफजाई की। कस्बे की गलियों में गश्त के दौरान चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने परिवार संग पुलिस कर्मियों पर फूल बरसाए। कस्बे के अन्य इलाकों में भी एसओ प्रयागराज समेत पुलिस टीम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एसओ प्रयागराज ने लोगों से लॉकडाउन में घरों में रहने की अपील की। कहा कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बेवजह घर से न निकलें। कोरोना से जंग में सबसे बड़े कारगर हथियार लॉकडाउन और सामाजिक दूरी ही है।
विज्ञापन

बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी की ओर से शनिवार को पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों का फूल माला पहनाकर तथा घर की छतों से फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया। महंत मटरू मल शर्मा महाराज ने कोरोना योद्धाओं को माला पहनाई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक योद्घा के रूप में संघर्ष कर रहे हैं। निस्वार्थ रूप से उनके द्वारा की जा रही सेवा में हम सबका भी यह फर्ज है कि हम उनका मनोबल बढ़ाएं। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसओ धर्मेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, स्वतन्त्र राठी, आकाश, मुनीश, राजेश सुधीर, रंजन आदि उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज से मुस्लिम सिद्दीकी, असलम, सुबीन, परवेज, बाबर, अकरम, मकसूद आदि की भी भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed