{"_id":"5e7b7f6e8ebc3e78ab70a797","slug":"corona-virus-suspected-patient-badaun-news-bly400773052","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटी कोरोना संदिग्ध छात्रा की हालत बिगड़ी, जांच को भेजा ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटी कोरोना संदिग्ध छात्रा की हालत बिगड़ी, जांच को भेजा ब्लड सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दिल्ली में पढ़ाई करने वाली उझानी एक छात्रा की बुधवार सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
उझानी कस्बे के नझियाई मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली में पढ़ाई करती है। 21 मार्च को वह घर लौटी तो पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन बुधवार सुबह उसे बुखार और जुकाम होने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि कोरोना के शक में छात्रा को तीन घंटे तक आइसोलेशन वार्ड में रखकर प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया। उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया। इसके बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। वहां भी उसका ब्लड सैंपल लिया गया।
इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के मल्टी सिटी से घर लौटे मजदूरों पर सेहत महकमे की नजर बनी हुई है। बुधवार शाम तक जिरौलिया में सात, बरामालदेव में 60, तेहरा में 13, हजरतगंज में आठ, पीर नगर में पांच, संजरपुर में सात, ज्योरा पारवाला गांव में 30 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। हालांकि किसी में भी कोरोना का लक्षण नजर नहीं पाया गया, लेकिन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले करीब 40 लोगों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। इधर, डॉक्टरों की टीम निजी गेस्ट मालिक और उसके परिवार के नियमित चेकअप के लिए डॉक्टर पहुंचे तो सब कुछ सामान्य रहा। निजी गेस्ट हाउस चार सप्ताह के लिए परिवार समेत होम आउसोलेट है। उनकी निगरानी जारी है।