{"_id":"5e8c6ecb8ebc3e768a1b40ed","slug":"corona-suspected-patient-badaun-news-bly401934615","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन और आठ सेक्टरों में बंटा सहसवान, डोर टू डोर सर्वे में जुटीं स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन और आठ सेक्टरों में बंटा सहसवान, डोर टू डोर सर्वे में जुटीं स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ सहसवान। सहसवान की मस्जिद में रहता मिला मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अब प्रशासन को ऐसे लोगों की तलाश है जो कोरोना पॉजिटिव या उससे जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में आए हों। इसके लिए सहसवान को चार जोन और आठ सेक्टर बांटा गया है। स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें बनाई गई हैं, जिन्होंने घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है।
डीएम कुमार प्रशांत के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव निकला युवक मुुंबई का रहने वाला है। फरवरी 2020 से सहसवान की एक मस्जिद में अपने पांच साथियों समेत रह रहा था। उसके संपर्क में तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष ज्यादा रहे थे। इनके अलावा बुलंदशहर के 15 लोग भी संपर्क में रहे थे। इन सभी के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। डीएम ने बताया कि बाहरी लोगों के अलावा इलाके के कौन-कौन लोग कोरोना पॉजिटिव युवक या उससे जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में आए होंगे इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कोरोना संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। सहसवान को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित किया गया है। चारों जोन में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और दो एडीओ पंचायत लगाए गए हैं। सेक्टरों में एक-एक एसआई और इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है। घरों में जाकर सर्वे करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें लगाई गई हैं। सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाएंगे उन्हें तुुरंत क्वारंटीन किया जाएगा, जिससे दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।