{"_id":"5e85df048ebc3e75e009742f","slug":"corona-suspected-patient-badaun-news-bly401457925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंगः उझानी में 220 लोग किए क्वारंटीन, एक दर्जन महिला और बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंगः उझानी में 220 लोग किए क्वारंटीन, एक दर्जन महिला और बच्चे भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। नगर समेत ब्लॉक क्षेत्र में बाहर से पहुंचे लोगों को कोरोना के शक में क्वारंटीन करने का गुरुवार को भी सिलसिला जारी रहा। तड़के से शाम तक 220 लोगों ने घरों पर दस्तक दी, तो सूचना मिलतेे ही स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। क्वारंटीन किए गए लोगों में एक दर्जन महिला और बच्चे शामिल हैं।
चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित के मुताबिक क्वारंटीन होने वाले लोगों की संख्या गुुरुवार को बढ़ गई। कुरऊ गांव में तड़के से दोपहर तक 26 लोग पहुंचे। पलियापुख्ता में 84, सराय स्वाले में 51, अढौली में 27, गिनौरा वाजिदपुर में चार, मानकपुर गांव में 25 और नगर में तीन लोग दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा और नोएडा से पहुंचे हैं। इन सभी की शाम तक प्राथमिक जांच की गई। बाद में उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। घरवालों को इनके बाहर नहीं निकलने देने की हिदायत दी गई है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद इलाके में अब तक करीब 800 लोग बाहर से लौट चुके हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या दिल्ली ओर पंजाब में काम करने वाले लोगों की है। इधर, नगर पालिका की टीम ने पिछले महीने विदेश से लौटे दंपती समेत दो लोगों के घरों पर 28 दिन तक बाहर नहीं निकलने का नोटिस चस्पा किया है।
सीएचसी को पालिका कर्मियों ने किया सैनिटाइज
उझानी। कोरोना संक्रमित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किए जाने के लिए वार्ड तैयार होने के बाद गुरुवार को ईओ डॉ. डीके राय ने कर्मचारियों की टीम के साथ व्यवस्थाएं देखीं। सफाई निरीक्षक हरीश कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने कोरोना वार्ड समेत पूरे परिसर को सैनिटाइज किया। बता दें कि कोरोना संक्रमित लोगों को भर्ती किए जाने के लिए वार्ड बन जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आइसोलेशन वार्ड बंद कर दिया गया है।