फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona suspected bank employee

बैंक अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
corona suspected bank employee
बदायूं। शहर के टिकटगंज पर स्थित बैंक में कार्यरत एक अधिकारी को दो दिन पहले बुखार और खांसी की शिकायत थी। बैंक कर्मचारियों ने इसको लेकर बैंक के बड़े अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद एहतियातन बैंक को बंद करा दिया गया। बैंक अधिकारी का सैंपल जांच को भेजने के साथ उन्हें जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। लेकिन इस बीच लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बैंकों को लॉकडाउन में बंदी से दूर रखा है। हालांकि बैंकों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करनेे के निर्देश दिए गए हैं। बैंकों में लोग जरूरत के मुताबिक धनराशि निकालने के लिए लगातार पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में शहर के टिकटगंज स्थित एक बैंक में तैनात एक अधिकारी को दो दिन पहले बुखार और खांसी की शिकायत हुई। इसकी जानकारी स्टाफ को हुई तो उन्होंने बैंक के बड़े अधिकारी को अवगत कराया। उनके निर्देश पर बैंक को बंद कर दिया गया है। साथ ही अधिकारी को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। और उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान बैंक को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

टिकटगंज पर स्थित एक बैंक के स्टाफ ने बताया कि उनके यहां पर तैनात एक अधिकारी को खांसी, बुखार की शिकायत है। सुरक्षा के लिहाज से बैंक को बंद करा दिया गया है। साथ ही अधिकारी की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद बैंक खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। - श्याम पासवान, एलडीएम बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed