फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

जनपद में 18 कोरोना पॉजिटिव निकले, प्रशासन में मचा हड़कंप

Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
बदायूं। जिले में एक बार फिर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नौ सहसवान, पांच बिल्सी, एक उझानी, दो शेखूपुर और एक शहर के मोहल्ला विजय नगर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। सभी मरीजों को उझानी कोविड-19 अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार रात 198 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिनमें 180 सैंपल निगेटिव निकले। 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नौ पॉजिटिव सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी एक ही परिवार के हैं। इनके परिवार से 16 जून को एक वृद्घ अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस पर मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजा गया तो नौ लोग पॉजिटिव निकले। वहीं, बिल्सी के दिधौनी गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 13 जून को एक ई-रिक्शा चालक पॉजिटिव निकला था। उसके संपर्क में आने से पिता-पुत्र, एक दंपती समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इधर, शेखूपुर में एक दंपती बीते 13 जून को दिल्ली से लौटे थे। इनमें पति पॉजिटिव और पत्नी निगेटिव निकली है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति पहले कोरोना पॉजिटिव निकले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है जबकि उझानी के श्रीनारायनगंज मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव पाया गया टैक्सी ड्राइवर का बेटा भी संक्रमित निकला है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देर रात इनकी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इन कोरोना पॉजिटिवों को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चारपाई पर आकर बैठ गया था पॉजिटिव, फिर हो गए संक्रमित
सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर में 60 वर्षीय व्यक्ति एक पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। यहां 11 जून को चार कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उनमें एक पॉजिटिव वृद्घ की चारपाई पर आकर बैठ गया था। वृद्घ पहले से सांस रोगी था। इससे स्वास्थ्य विभाग ने उसको भी शक के दायरे में लेकर सैंपल भेजा था। अब वो भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिधौनी में एक वर्षीय बालक हुआ कोरोना संक्रमित
जिले में पहली बार कोई एक साल का बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस गांव का एक ई-रिक्शा चालक 13 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में एक प्राइवेट डॉक्टर, नाई और आसपास पड़ोस के लोगों समेत करीब 60 लोग संपर्क में आने वाले निकले थे। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में एक वर्षीय बालक और उसका पिता, एक दंपती और एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
नेकपुर मोहल्ला हॉटस्पॉट, रेलवे क्रासिंग से आवागमन जारी
बदायूं। बीते 16 जून को शहर के मोहल्ला नेकपुर में एक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इससे डीएम चौराहे से लेकर नेकपुर रेलवे क्रासिंग तक का एरिया सील करा दिया गया है। इसके चलते नेकपुर रेलवे क्रासिंग को भी बंद करा दिया गया है लेकिन रेलवे क्रासिंग के नीचे से लोगों का आवागमन आज भी जारी है। लोग अपने दोपहिया वाहन बैरियर के नीचे से झुकाकर निकाल रहे हैं।
सहसवान। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी वृद्घ अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री काफी लंबी थी। परिवार वालों ने पहले उसका सहसवान, फिर बिल्सी, बरेली में इलाज कराया था। आखिर में उसे अलीगढ़ में भर्ती कराया गया जहां उसकी जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकला। मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिवार और आसपास के 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे जिनमें नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
गुरुवार रात 198 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें 180 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नौ सहसवान, पांच बिल्सी के ग्राम दिधौनी, एक उझानी, दो शेखूपुर और एक शहर के मोहल्ला विजय नगर में निकला है। सभी को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी चल रही है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
जिले से भेजे 98 सैंपल
गुरुवार को जिले से कुल 98 सैंपल जांच को भेजे गए। इनमें अधिकतर सैंपल सहसवान कस्बे से लिए गए हैं। जबकि गुरुवार रात 198 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई। इसके बावजूद 179 सैंपल पेडिंग में हैं।
प्राइमरी कांटेक्ट में रहने से टैक्सी ड्राइवर का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले टैक्सी ड्राइवर के नौ साल के बेटे की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को परिवार में हड़कंप मच गया। दिल्ली से लौटने से लेकर टैक्सी ड्राइवर की हालत बिगड़ने के समय वह पिता के ही साथ था। यहां तक खाना-पीना भी साथ ही चला। स्वास्थ्य विभाग में इसको प्राइमरी कांटेक्ट कहा जाता है। प्राइमरी कांटेक्ट की वजह से बालक के अंदर संक्रमण पहुंचा।
श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी कोरोना पॉजिटिव टैक्सी ड्राइवर के बेटे का 14 जून को ब्लड सैंपल लिया गया था। उसी दिन इस बालक की बुआ, मां, दादी, बाबा, लैब टैक्नीशियन, लैब सहायक, पालिका सदस्य समेत उसकी एएनएम बुआ का भी सैंपल हुआ था लेकिन टैक्सी ड्राइवर के बेटे के अलावा अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी पिता के साथ ही रही। वह माता-पिता के साथ पांच जून को दिल्ली से लौटा था। उसके पिता टैक्सी ड्राइवर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 13 जून को आई थी।

टैक्सी ड्राइवर लेबल-टू के कोविड-19 अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव बालक की अलग से कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वह अधिकतर समय अपने पिता के ही साथ रहा। यहां तक कि वह खाना भी एक ही थाली में पिता के साथ खाता रहा। टैक्सी ड्राइवर की रिपोर्ट आने के बाद वह एक-दूसरे से अलग हुए। टैक्सी ड्राइवर के बेटे को भी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मोहल्ले में हडकंप मच गया है। परिवार के लोग भी दहशत में हैं। बता दें कि टैक्सी ड्राइवर के संपर्क में आए करीब एक दर्जन लोगों को तीन दिन पहले ही चिह्नित किया जा चुका है लेकिन उनके अभी तक सैंपल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed