{"_id":"5e9dd60c8ebc3ed5473fa55d","slug":"corona-positive-case-badaun-news-bly403293738","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा और सावधानी के साथ बरेली भेजे गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा और सावधानी के साथ बरेली भेजे गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार रात आई रिपोर्ट के बाद पांचों कोरोना संक्रमित सोमवार सुबह एंबुलेंस से सुरक्षा और सावधानी के साथ बरेली भेज दिए गए। पांचों संक्रमित जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन थे। उनके जाने के बाद अस्पताल के वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। आसपास इलाके में सफाई कराई गई।
अलीगढ़ से रात करीब दस बजे रिपोर्ट आई, जिसमें जालंधरी सराय निवासी मां-बेटे, कबूलपुरा के दो लोग और सहसवान के भवानीपुर खल्ली निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। ये लोग जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन थे। जालंधरी सराय और कबूलपुरा के संक्रमित जालंधरी सराय के पहले संक्रमित के संपर्क में आए थे, जिससे उन्हें अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन कर दिया गया था। जबकि भवानीपुर खल्ली निवासी व्यक्ति आंध्र प्रदेश के संक्रमित युवक के संपर्क में आया था। जैसे ही इनकी रिपोर्ट आई कि जिला प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ देर बाद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। कोरोना संक्रमितों को संदिग्धों से अलग कर दिया गया। सुबह दस बजे एंबुलेंस बुलाकर पूरी सावधानी के साथ पांचों संक्रमितों को बरेली भेजा गया।
देवबंद के छात्रों समेत 34 सैंपल निगेटिव
रविवार रात आई रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया लेकिन सोमवार दोपहर आई रिपोर्ट कुछ राहत भरी रही। इसमें कोई संदिग्ध संक्रमित नहीं निकला। 16 अप्रैल को जिले से कुल 34 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इनमें ककराला के रहने वाले कुछ देवबंद के छात्र भी शामिल थे, जो कुछ दिन पहले ही बदायूं लौटे थे। जिला प्रशासन को उनकी रिपोर्ट को लेकर बेहद चिंता थी। सोमवार दोपहर आई रिपोर्ट में सभी छात्र और 34 सैंपल निगेटिव निकले हैं।