फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive

उझानी में दरोगा-सिपाही व एचडीएफसी बैंक के स्टाफ समेत 64 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
corona positive
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। रोजाना संक्रमित मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में उझानी के दरोगा, सिपाही, एचडीएफसी बैंक का पूरा स्टाफ और एक ग्राम पंचायत सचिव समेत 64 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 356 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गुरुवार रात आई रिपोर्ट भी चौंकाने वाली रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिपोर्ट में जिले में 64 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें उझानी कोतवाली में तैनात एक दरोगा, उसका बेटा और एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा नगर के साहूकारा मोहल्ले में दो पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक का पूरा स्टाफ पॉजिटिव मिला है। बैंक के दस कर्मचारी अधिकारी संक्रमित हो गए हैं। दोपहर में सभी के सैंपल लिए गए जिनमेें ये लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, उसावां ब्लॉक क्षेत्र में दो, म्याऊं में दो, इस्लामनगर में तीन, सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक, उसहैत में एक, समरेर में छह, बिसौली में पांच, आसफपुर में एक, सहसवान में छह और वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में एक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा शहर का भी बुरा हाल रहा। जिला कारागार में चार बंदी कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। वहीं, कटरा ब्रह्मपुर मोहल्ले में एक साथ नौ पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला चाहमीर में तीन, मढ़ई चौक दो, प्रेम नगर एक, सीएमओ कार्यालय के ट्रेनिंग सेंटर में एक और आवास विकास कॉलोनी में एक कोरोना संक्रमित मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को कुल 389 रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिले से 917 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी परिसर हॉटस्पॉट घोषित, नहीं कराया सील
सहसवान। सहसवान कस्बे में कचहरी परिसर में एक प्रलेखक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एसडीएम लाल बहादुर ने ढाई सौ मीटर तक का एरिया हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दिया है। वहीं, सेक्टर प्रभारी के रूप में तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा को लगाया गया है। इस इलाके में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसडीएम ने कचहरी परिसर सील करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन देर शाम तक इसे सील नहीं किया गया। यहां पुलिस तैनात करने को कहा गया है।

दारानगर में कैंप लगाकर लिए गए सैंपल
उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दारानगर में गुरुवार को कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में कोरोना टेस्ट कैंप लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर एंटीजन किट से जांच की। जांच में एक 12 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव निकला। शेष 49 की रिपोर्ट निगेटिव निकली। इस दौरान एलटी श्रीनिवास गौतम, काउंसिलर जनमेजय सिंह, पीएमडब्लू गौरव सिंह ने सैंपल लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed