फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive

विकास भवन के एकाउंटेंट, म्याऊं के सचिव व क्लर्क समेत 56 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 15 Aug 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
corona positive
बदायूं। शुक्रवार रात कोरोना पॉजिटिवों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। रात 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में ही 30 पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा आवास विकास, विकास भवन, ऑफिसर्स कॉलोनी और म्याऊं ब्लॉक में एक सचिव और क्लर्क संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार रात 514 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 458 सैंपल निगेटिव निकले जबकि 56 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच की। एक टीम जिला कारागार भी पहुंची जहां 110 बंदियों के सैंपल की जांच की गई। सभी बंदी निगेटिव निकले। म्याऊं ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत सचिव और एक क्लर्क समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। वहीं, सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में दो, आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बंजरिया खानपुर में एक और एक बिनावर इलाके में पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

वहीं, शहर के शहबाजपुर मोहल्ले रिकॉर्ड तोड़ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस मोहल्ले में रोजाना दो-चार पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में एक साथ 30 कोरोना संक्रमित पाए गए। बताते हैं कि ये पॉजिटिव एक या दो परिवार के नहीं हैं बल्कि अलग-अलग परिवारों के लोग हैं। इससे माना जा रहा है कि पूरा मोहल्ला कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इनके अलावा शहर के नागरान मोहल्ले में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में चार, आवास विकास में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, विकास भवन में डीपीओ कार्यालय के एक एकाउंटेंट समेत आठ लोग पॉजिटिव निकले हैं। इससे विकास भवन में हड़कंप मच गया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भेजे गए 1152 सैंपल
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 1152 सैंपल भेजे हैं। सुबह से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सैंपल एकत्र किया। शाम तक सैंपलिंग का काम चलता रहा।

शुक्रवार को जिले से 1152 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रात 514 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 458 सैंपल निगेटिव निकले जबकि 56 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 30 पॉजिटिव शहबाजपुर मोहल्ले में निकले हैं। बाकी आवास विकास, विकास भवन और ऑफिसर्स कॉलोनी आदि स्थानों पर पाए गए हैं। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed