फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona negative report

सहसवान के दूसरे संक्रमित आंध्र प्रदेश के युवक की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 24 Apr 2020 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
corona negative report
बदायूं। मुंबई का युवक कोरोना निगेटिव होने के बाद सहसवान में मिले दूसरे संक्रमित आंध्र प्रदेश के युवक की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दस अप्रैल को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। तभी से वह बरेली में भर्ती है। अभी उसकी दो जांचें और कराईं जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लगी जमात का कोरोना से जुड़ा मामला सामने आने के बाद एक अप्रैल को सहसवान के एसडीएम लालबहादुर सिंह और सीओ रामकरन ने क्षेत्र की मस्जिदों और मदरसों में छापा मार अभियान चलाया था। तभी भवानीपुर खल्ली की मस्जिद में तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष मिले थे। इनके अलावा सहसवान की मस्जिद में मुंबई के बडाला निवासी छह लोग मिले थे। मुंबई का युवक जिले कर पहला संक्रमित था, जिसकी तीसरी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ चुकी है। जबकि आंध्र प्रदेश का युवक दस अप्रैल को जिले का दूसरा संक्रमित निकला था। इसके बाद उसे बरेली भेज दिया गया था। तीन दिन पहले उसका सैंपल भेजा गया था, जिसके बाद आई पहली जांच रिपोर्ट में वह निगेटिव पाया गया है। हालांकि उसे अभी बरेली में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के युवक की अभी पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी उसकी दो जांचें और कराईं जाएंगी। अगर उसमें निगेटिव निकलता है तो उसे आंध्र प्रदेश भेज दिया जाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed