फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona negative report

तीसरी जांच में भी निगेटिव निकला पहला संक्रमित मरीज, बरेली से लौटा सहसवान

Fri, 24 Apr 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
corona negative report
बदायूं। जिले में सबसे पहले निकला संक्रमित मुंबई के बडाला का युवक अब ठीक हो गया है। बृहस्पतिवार को उसकी तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। बरेली के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई के बडाला निवासी युवक एक अप्रैल को सहसवान की मक्का मस्जिद में पांच साथियों समेत मिला था। उस दिन एसडीएम लालबहादुर सिंह और सीओ रामकरन ने सहसवान की मस्जिदों में तलाशी ली थी। तभी बडाला के ये छह लोग मिले थे, जिनमें एक युवक छह अप्रैल को कोरोना संक्रमित निकला था। तभी उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। तभी से उसका बरेली में इलाज चल रहा था। 15 अप्रैल को उसका दूसरा साथी कोरोना संक्रमित निकला। उसके बाद उसे भी बरेली भेज दिया गया। पहले संक्रमित युवक की बरेली में एक-एक करके तीन जांचें कराईं गईं। सभी में युवक निगेटिव निकला है। इससे गुरुवार को उसे बरेली से सहसवान भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले का पहला संक्रमित युवक गुरुवार को ठीक होकर बदायूं आ गया। उसे सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वांरटीन किया गया है। क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद उसे मुंबई भेज दिया जाएगा। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed