फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona lock down

लॉकडाउन में खुला सब्जी का थोक बाजार, पुलिस की सख्ती पर मची अफरातफरी

Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
corona lock down
उझानी (बदायूं)। कोरोना से बचाव को 21 दिन के लॉक डाउन के आदेश की बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में धज्जियां उड़ गईं। यहां लगने वाले सब्जी के थोक बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ जाने पर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह में करीब नौ बजे में रोजाना की तरह सब्जी के फुटकर विक्रेता खरीदारी को पहुंचे थे। लेकिन लॉक डाउन की वजह से सैकड़ों की संख्या में आम लोगों के पहुंचनेे का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों की संख्या बढ़कर तीन-चार सौ के करीब पहुंची तो किसी ने कोतवाली में फोन कर दिया। सब्जी खरीदने के लिए मारामारी के बीच पुलिस फोर्स के समझाने पर भी लोग घरों की ओर नहीं बढ़े तो पुलिस ने लाठी के साथ फटकारना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग थैले आदि समेट कर भागने लगे। देखते ही देखते करीब आधे घंटे में पूरी मंडी सूनसान नजर आने लगी।
विज्ञापन

वहीं, लॉक डाउन के दौरान बाजार की सड़कों पर कई युवा बिना वजह बाइक दौड़ाते नजर आए। पुलिस ने ऐसे युवाओं की बाइकों के टायरों से हवा निकालने में देर नहीं लगाई। पुलिस की सख्त हिदायत सुनने के बाद युवा पैदल ही बाइक खींचकर ले जाने को मजबूर हुए। हालत पर नजर रखने के लिए एडीएम वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ सर्वेंद्र कुमार भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान बिना वजह सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed