{"_id":"5e7a30cb8ebc3e78bb34d8d3","slug":"corona-lock-down-badaun-news-bly4006843181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की घोषणा होते ही दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की घोषणा होते ही दुकानों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही पूरे प्रदेश में बुधवार से तीन दिन तक के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की उसके बाद बाजारों में ग्राहकों की उमड़ पड़ी। किराने की दुकानों, मेडिकल स्टोर और सब्जियों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बाजार की जो सड़कें सुनसान नजर आ रहीं थीं उन पर भीड़ नजर नजर आने लगी। कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगने की घोषणा होने की वजह से लोग सामान की खरीदारी को लेकर और ज्यादा आपाधापी में थे।
रविवार को एक दिन के जनता कर्फ्यू के बाद लोगों को जैसे ही मौका मिला, लोग बाजारों में उमड़ पड़े। इनमें से कुछ कामों से निकले थे तो कुछ ऐसे ही सड़कों पर घूमने निकल आए। ऐसे में लोगों को घरों में रोकने के लिए मंगलवार दोपहर को पूरे प्रदेश में 25 से 27 मार्च तक के लॉक डाउन तक की घोषणा कर दी गई। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई वैसे ही लोगों ने बाजारों की तरफ रुख कर लिया। जिन सड़कों पर दोपहर तक लोगों की आवाजाही कम नजर आ रही थी, उन पर भीड़ दिखाई देने लगी। खासकर किराने, मेडिकल स्टोर व सब्जी की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी। सुभाष चौक, बड़ा बाजार, पुराना बाजार, सराफा बाजार, रजी चौक, लावेला चौक आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर लोग खरीदारी को उमड़ पड़े।
बाजार का हाल
नेहरू चौक पर भीड़ से लगा जाम
नगर पालिका के पास में स्थित चौराहा नेहरू चौक है। यहां पर सुबह लगभग 11 बजे तक लोगों की संख्या कम थी, लेकिन दोपहर में जब मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन करने की बात कही। उसके बाद बाजार में खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग रोजमर्रा की चीजों को ज्यादा मात्रा में खरीदने के लिए उमड़े पड़े। हालात यह हो गई कि चौराहे के पास कई बार जाम जैसी स्थिति बन गई। लोग बमुश्किल काफी समय में वहां से निकल पाए। यह स्थित दोपहर बाद में शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर उमड़ी भीड़
वैसे शहर में कई जगहों पर सब्जी की दुकानें हैं, साथ ही हर जगह ठेलों पर भी सब्जी बिकती है। मंगलवार को जैसे ही लॉक डाउन होने की सूचना लोगों के कानों में पहुंची, तो लोग तुरंत जरूरी चीजों की खरीदारी करने पहुंच गए। हालात यह रहे कि जो ठेले वाले पूरे दिन में सब्जियां नहीं बेच पाते थे, उससे ज्यादा डेढ़ से दो घंटे में बिक गई। यही हालात शहर में स्थित सब्जियों की दुकानों का था। खरीदारी करने वाले लोग अधिकांश मास्क लगाकर सब्जी खरीदते देखे गए। कुछ लोगों ने एहतियातन रुमाल बांधकर रखा था।
मेडिकल स्टोरों पर उमड़ी भीड़
लॉकडाउन के ऐलान असर मेडिकल स्टोरों पर सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहां सुबह से लोगों की भीड़ दवाओं की खरीदारी करने के लिए लगी रही, जो शाम तक जारी रही। लोगों ने लॉकडाउन की वजह से एक से डेढ़ हफ्ते तक की दवाएं खरीद ली हैं। श्याम सिंह, राम नरेश आदि ने बताया कि यह लॉकडाउन अभी तीन दिन को किया गया है, लेकिन यह आगे भी बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा दिनों की दवाइयां ले रहे हैं। वहीं रमेश ने बताया कि सर्दी, बुखार, खांसी आदि दवाएं ले रहे हैं। पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए।
मुख्य बाजार में सड़कों पर ग्राहक ही ग्राहक
मंगलवार को सुबह से जिले में लॉकडाउन होने की चर्चा चल रह थी। इस वजह से लोग सुबह से ही खरीदारी करने को बाजारों में पहुंच रहे थे। दोपहर में लॉकडाउन होने का ऐलान होने के बाद बाजार में एकदम खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलावा गांव से भी लोग जरूरी सामान खरीदने लिए शहर पहुंचे। इस वजह से यहां मुख्य बाजार में दिन में जाम लग गया। पड़ोस के चौराहों पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर जाकर जाम को खुलवाया।
सरकारी दफ्तरों का हाल
बदायूं। कारोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ने से पूरा देश खौफजदा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बार-बार भीड़ से बचने, मास्क लगाने और हाथों को सैनिटाइज करने को कह रहे हैं। बावजूद इसके कई सरकारी कर्मचारी और तमाम आम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मंगलवार को ही बीएसए दफ्तर के कुछ कर्मचारी और बाजार में तमाम लोग बगैर मास्क के नजर आए।
बीएसए कार्यालय में लापरवाह नजर आए कर्मचारी
कोरोना वायरस की वजह से हर कोई अपने आप का बचाव करता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां पर रोजाना की तरह कर्मचारी मंगलवार को बिना मास्क लगाए अपना काम निपटाते नजर आए। यहां पर कोरोना वायरस को लेकर कोई असर देखने को नहीं मिला।
डाकघर में मास्क लगाकर बैठे कर्मचारी
देश में जिस तरह से कोरोना वायरस ने पैर पसार रहा है इसको देखते हुए लोगों ने एहतियात बरतना शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्य डाकघर में अधिकांश कर्मचारी मास्क लगाकर काम करते नजर आए। वहीं डाकघर पहुंच रहे लोग भी मास्क लगाए हुए नजर आए। कर्मचारियों का कहना था कि सावधानी जरूरी है।
खरीदारी पर ज्यादा ध्यान, पूरे दिन बेपरवाह रहे लोग
जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को तमाम लोग सड़कों पर आ गए। इनमें तमाम ऐसे रहे जो केवल सड़कों की सैर करके माहौल का जायजा लेने निकले थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने समझाया भी, लेकिन वो नहीं माने। मंगलवार को भी दोपहर तक यही स्थिति रही। इसके बाद जैसे ही तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई तो लोग खरीदारी करने उमड़ पड़े। ऐसे में बाजारों में भीड़ एकदम बढ़ गई। इस भीड़ के बीच तमाम लोग मास्क नहीं लगाए थे। कई युवा तो बाजार में मौत मस्ती करने निकले थे।