फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona effect

कोरोना का खौफः पुलिस ने पब्लिक से बनाई दूरी, थाने और पुलिस ऑफिस के गेट बंद

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona effect
बदायूं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने भी पब्लिक से दूरी बना ली है। पुलिस दफ्तर और चौबीस घंटे खुले रहने वाले थानों के दरवाजे पर मंगलवार से फरियादियों के लिए बंद हो गए। अब केवल अफसरों और पुलिस कर्मियों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जब से जिले में कोरोना वायरस के संदिग्धों की एंट्री हुई है, तभी से पुलिस इसको लेकर बेहद सक्रिय है। प्रत्येक थानों और यूपी-112 को सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग छोटे-छोटे मामले लेकर थाने और पुलिस कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे वहां बेवजह भीड़ लगा रहे हैं। इस भीड़ को रोकने के लिए एसएसपी कार्यालय के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं। यहां सिर्फ अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और बेहद जरूरी मामलों में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना के गेट पर रखवाए सैनिटाइजर
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाने में फरियादियों के लिए गेट तो बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन बिना सैनिटाइजर लगाए प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि थाने के गेट पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी की बाल्टी रखवा दी गई है। कोई भी फरियादी आता है तो पहले गेट पर अपने हाथ धोता है। उसके बाद थाने में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस कर्मी भी समय-समय पर अपने हाथ सैनिटाइज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed