फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona effect

बैंड, बाजा, बारात पर लगा कोरोना ग्रहण

Sat, 21 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
corona effect
बदायूं। 25 मार्च को नवरात्र शुरू होने के बाद हिंदुओं में भी विवाह के लग्न शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस बार कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर है कि लोग शादी जैसे आयोजनों को करने से भी डर रहे हैं। यह हम नहीं, बल्कि मैरिज हॉल में रद्द होने वाली बुकिंग की तारीखें कह रही हैं। अभी तक शहर में ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने बुकिंग रद्द करा दी हैं।
विज्ञापन

देश में अभी तक 200 से ज्यादा कोरोना संदिग्ध मिल चुके हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। कोरोना वायरस के चलते शासन ने लोगों को एक जगह पर एकत्र न होने के साथ ही यात्रा न करने की सलाह दी है। इसका असर 25 मार्च से शुरू होने वाली शादियों पर भी पड़ने लगा है। हिन्दू मान्यता के अनुसार 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। यह समय विवाह समारोह के लिए शुभ माना जाता है। पूरे साल के मुकाबले इन दिनों में सबसे ज्यादा शादियां होती है। ऐसे में कोरोना की वजह से लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं तो कुछ भीड़ एकत्र नहीं करना चाह रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के रिश्तेदार विदेश में रह रहे हैं, जिसके चलते लोगों को शादियां रद्द करनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदार ही नहीं तो कैसी शादी
शहर के मोहल्ला शेखपट्टी निवासी बाल मुकुल सपड़ा ने बताया कि चार मई को उनकी बेटी की शादी है। उनके मेहमान हरियाणा से आने हैं। वहीं कई रिश्तेदार दिल्ली, यूएसए आदि समेत अन्य जगहों से आने हैं, लेकिन कोरोना के चलते वह नहीं आ पा रहे हैं। इस वजह से मैरिज हॉल की बुकिंग रद्द करा दी है। इसके अलावा संजय गुप्ता मिष्ठान भंडार वालों के परिवार में एक शादी 24 जून को होनी थी। इसमें काफी संख्या में मेहमान देश के दूसरे शहरों से आने थे। मैरिज हॉल मैनेजर आलोक सक्सेेना ने बताया कि कोरोना के चलते लोग लगातार बुकिंग निरस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सालगिरह भी घर पर मनाएंगे
इंद्रा चौक के पास रहने वाले रितुराज खुसरिया ने अपनी सालगिरह के लिए शहर के एक लॉन को 22 मार्च के लिए बुक किया था। लेकिन कोरोना के प्रकोप से उन्होंने बुकिंग को रद्द करना ही उचित समझा। अब वह सीमित लोगों के साथ ही घर पर कार्यक्रम करेंगे।
रेस्टोरेंट पर लगाया बंद का बोर्ड
कोरोना वायरस के चलते शहर के कुछ रेस्टोरेंट मालिकों ने रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला लिया है। इसकी पहल होटल रीजेंसी ने की है। उन्होंने मुख्य गेट पर रेस्टोरेंट बंद होने को बोर्ड लगवा दिया है, ताकि रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए लोग न पहुंचे।

हनुमान चालीसा का करें पाठ
कोरोना को लेकर जहां तमाम सावधानियां बरतने की हिदायत दी जा रही है, वहीं लोग धर्म-कर्म का सहारा भी ले रहे हैं। संत राधेश्याम व्यास के शिष्य राजीव पाठक ने कहा है कि डॉक्टर भी दवा और दुआ के सहारे बीमारियों से निजात पाने की बात कहते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानियां बरतने के साथ घरों में हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed