{"_id":"5e751dfb8ebc3e78b12b236a","slug":"corona-effect-badaun-news-bly400285732","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पत्नी को तीन दिन से आ रहा था बुखार , पति ने फोन कर बुलाई स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: पत्नी को तीन दिन से आ रहा था बुखार , पति ने फोन कर बुलाई स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर में एक महिला में कोरोना वायरस के लक्षण होने की सूचना पर तीन डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंच कर जांच की। महिला में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था।
सकतपुर गांव के एक व्यक्ति की पत्नी को तीन दिन से बुखार और सिर दर्द की शिकायत थी। उसने पत्नी को नूरपुर में एक झोलाछाप से दवा दिला दी थी। इसके बाद भी फायदा नहीं हुआ तो उसने कोरोना हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी पत्नी को कोरोना वायरस होने के लक्षण होने संबंधी सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से सूचना दहगवां सीएचसी प्रभारी डॉ. मंदीप सिंह के पास आई। शुक्रवार दोपहर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मिस्बुल की टीम गांव पहुंची। विभाग की टीम ने महिला की बारीकी से स्वास्थ्य जांच की। उसे कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि महिला बुखार पीड़ित है। गांव गई टीम ने स्वास्थ्य जांच कर उसे दवा दी है।