{"_id":"5e73c17d8ebc3e6fd8178e65","slug":"corona-effect-badaun-news-bly400153496","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचने को किया कोरोना निवारक यज्ञ , दी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचने को किया कोरोना निवारक यज्ञ , दी आहुतियां
विज्ञापन
उझानी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की देखरेख में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस निवारक यज्ञ में करके सूक्ष्म जगत के परिशोधन की कामना की गई। मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। कोरोना को जड़ से नष्ट करने और संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य लाभ का भी आह्वान किया गया।
कस्बे के एक बरातघर में यज्ञ का आयोजन पूर्वाह्न में किया गया। रवि जी समदर्शी महाराज और प्रीतमलाल शर्मा ने यज्ञ भगवान का पूजन किया। गायत्री और महामृत्युंजय मंत्रो का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। यजमानों में प्रदीप गोयल, राज मेंहदीरत्ता, धीरज सिंह राणा और गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल से जुड़े संजीव कुमार शर्मा और भवेश शर्मा ने पूजन किया।
इधर महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस सहित वायुमंडल में विद्यमान अनेक वायरस को समूल नष्ट करने एवं उनके कुप्रभाव को कम करने के प्रयास के लिए रेलवे स्टेशन तिराहा पर गुरुवार को गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और प्रार्थना मंत्र के उच्चारण के साथ गाय के शुद्ध घी, सामग्री और गोबर के कंडों के साथ 21 आहुति सामूहिक रूप में डाली गईं। इसके साथ ही सर्वकल्याणकारी प्रार्थना भी की गई।