फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona effect

दिल्ली से लौटे दंपती को कोरोना के शक में जबरन अस्पताल में भर्ती कराया

Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
corona effect
उझानी। दिल्ली से लौटे दंपती को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव वालों की सूचना पर जबरन सीएचसी में भर्ती करा दिया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर इनको उझानी सीएचसी के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार को उनकी जांच होगी।
विज्ञापन

उझानी के गांव अब्दुल्लागंज का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह दिल्ली से पत्नी समेत गांव लौटे। यहां पहुंचने के बाद उसे बुखार आ गया। इस बारे में गांव के लोगों को पता लगा तो कोरोना वायरस के शक में गांव के लोगों ने उसे अस्पताल जाने को कहा। मना करने पर गांव वालों ने हंगामा कर दिया। रात लगभग आठ बजे कॉल करने पर यूपी 112 और एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

दंपती को जबरन एंबुलेंस से उझानी सीएचसी ले जाया गया। डॉ. महेश प्रताप ने इनकी प्रारंभिक जांच की। प्रारंभिक जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर दंपति को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एमओआईसी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि सीएमओ समेत उच्च अधिकारियों को सूचना दे देे गई है। शुक्रवार को दंपती के सेंपल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed