फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

टीकाकरण आज से: तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन, दो पर दी जाएगी कोविशील्ड

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का शनिवार से आगाज हो जाएगा। इससे पहले माइक्रोप्लान में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। अब जिले में 18 के बजाय पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बिसौली और सैदपुर सीएचसी शामिल हैं। इनमें तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन और दो पर कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान से पहले शुक्रवार को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठकों का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार देर शाम तक यह भी साफ हो गया कि मेडिकल कॉलेज, जिला और महिला अस्पताल में आने वाले लोगों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और बिसौली, सैदपुर स्वास्थ्य केंद्रों पर सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले को कोविशील्ड की 10230 और कोवैक्सीन की 3040 वॉयल मिली हैं। पहले चरण में टीकाकरण के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र के 9570 कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। शनिवार को टीकाकरण में 500 लोगों को बुलाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रों पर टीकाकरण के दुष्प्रभावों के मद्देनजर विशेषज्ञों की टीमें और एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

टीकाकरण से पहले संबंधित के ब्योरा का पूरा मिलान किया जाएगा। स्क्रीनिंग और पहचान पत्र के साथ स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मिलान होने के बाद ही टीका लगाया जाएगा। टीका लगाने के बाद संबंधित को 30 मिनट तक केंद्र पर ही बैठाया जाएगा। शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा किया जाने लगा अपलोड
पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए पुलिस कर्मियों, राजस्व कर्मियों, सफाई कर्मियों और आंगनबाड़ी वर्कर का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। 25 जनवरी तक फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा अपलोड कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा होने के बाद फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों के डाटा फीडिंग का काम बुधवार को ही पूरा हो गया था। इसके बाद पोर्टल पर यह डाटा लॉक हो गया है।
टीकाकरण केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्त के बीच भेजी गई वैक्सीन
शुक्रवार शाम तक सभी केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्त के बीच वैक्सीन और सिरिंज भेज दी गईं। केंद्रों पर तैनात टीमों को भी जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में माइक्रोप्लान में बदलाव करते हुए पांच केंद्रों पर टीकाकरण का निर्णय लिया गया है, लेकिन दूसरे चरण में केंद्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पहले चरण के टीकाकरण के लिए दो बार रिहर्सल भी हो चुका है। अब टीकाकरण में अगर किसी तरह की दिक्कत आती है तो दूसरे चरण में उसे सुधार का माइक्रो प्लान में बदलाव करते हुए टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना की वैक्सीन वैन
बदायूं। जिले में पांच स्थानों पर शनिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए डीएम कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल स्थित कोल्ड चेन से वैक्सीन वैन को रवाना किया। इस वैन से सभी स्थानों पर वैक्सीन भेजी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रूट चार्ट पहले ही तैयार कर लिया था। डीएम कुमार प्रशांत सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला और जिला महिला अस्पताल के साथ सैदपुर, बिसौली सीएचसी के लिए उन्होंने अपने सामने वैन से वैक्सीन को भेजा। इसके साथ ही डीएम और सीएमओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच कर टीकाकरण की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा, कोल्ड चेन समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाना है उनको पहले से कॉल की जाए। टीकाकरण केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहनी चाहिए।

पांच केंद्रों पर शनिवार सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। माइक्रोप्लान में कुछ बदलाव किया गया है। अब तक 18 केंद्रों पर टीकाकरण होना था। टीकाकरण के लिए वैक्सीन केंद्रों पर पहुंच गई है। पहले दिन सभी केंद्रों पर 100-100 लोगों को बुलाया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण के लिए फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा जुटाया जा रहा है। शनिवार को टीकाकरण सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। - डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed