{"_id":"5f7221508ebc3e9b8409e3aa","slug":"corona-badaun-news-bly4214623156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज के भटौली पहुंचा कोरोना, नौ ग्रामीणों समेत जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज के भटौली पहुंचा कोरोना, नौ ग्रामीणों समेत जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में लगातार फैल रहा कोरोना संक्रमण प्रत्येक इलाके में पहुंच चुका है। तो वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम को छोड़कर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गया है। सोमवार को रिजोला गांव के बाद दातागंज भटौली गांव में बड़ी संख्या मेें पॉजिटिव निकले हैं। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
सोमवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 1114 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 24 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1090 सैंपल निगेटिव पाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रोजाना की तरह सोमवार को भी अलग-अलग स्थानों पर टीमें रवाना हुईं। एक टीम दातागंज के भटौली गांव पहुंची। यहां कई लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें दंपती समेत नौ लोग पॉजिटिव निकले हैं। दातागंज इलाके में एक और पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा कादरचौक इलाके में दो, आसफपुर में एक, अंबियापुर में एक, उझानी में एक, समरेर में एक, इस्लामनगर में एक, वजीरगंज में एक, बिसौली में एक संक्रमित निकला है।
वहीं शहरी इलाके में सगीर गेट पर एक, चूना मंडी में एक, इंदिरा विकास कॉलोनी में एक, विजय नगर मोहल्ले में दो पॉजिटिव निकले हैं। देर रात रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को आसरा आवास भेजा जा रहा है। टीमों ने सुबह से लेकर शाम 1375 सैंपल एकत्र कर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
एचआईवी संक्रमितों को बांटी न्यूट्रीशियन किट
प्लान इंडिया और ममता अहाना के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सुरक्षा के अंर्तगत एचआईवी संक्रमित गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को राशन, हाईजीन किट का वितरण किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार, उपजिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी गंगवार, टीबी व एचआईवी कोऑर्डिनेटर सूरजपाल ने किट वितरित कीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में महिलाओं को और सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान महिला अस्पताल की काउंसलर सुषमा रानी, अहाना परियोजना अधिकारी मुनीश पाठक, फील्ड ऑफिसर सुनीता रानी मौजूद रहीं।