फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो की मौत, जज व उनकी पत्नी-बेटी समेत 44 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 19 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इस पर महिला के परिवार वालों ने हंगामा किया। उन्होंने महिला की रिपोर्ट निगेटिव बताते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला पॉजिटिव थी, लेकिन ऑनलाइन रिपोर्ट में गलती से निगेटिव लिख गया था। इधर, देर रात आई रिपोर्ट में न्यायालय के जज, उनकी पत्नी और बेटी समेत 44 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जज अपने परिवार के साथ होम क्वांरटीन हो गए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैदो टोला निवासी एक 50 वर्षीय महिला को गुरुवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों के मुताबिक उसे खांसी थी। डॉक्टर ने कहा कि पहले कोरोना की जांच करायें। तब उनका इलाज होगा। इस पर महिला का सैंपल लेकर जांच कराई गई, तो महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्ट निकलवाई, तो महिला कोरोना निगेटिव निकली। जिस पर उन्होंने डीएम कुमार प्रशांत से मामले की शिकायत की। देर शाम महिला के शव को दफन कर दिया। इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में दोपहर के समय एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 317 सैंपलों की रिपोर्ट, जिसमें 44 सैंपल पॉजिटिव और 273 सैंपल निगेटिव निकले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को रैपिड एंटीजन किट से कराई गई जांच में न्यायालय के जज, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है। उनके अलावा पाल नगर में एक, लोची नगला में एक, ब्राहमपुर में एक, शास्त्री नगर में एक, मधुवन कॉलोनी में एक, पटियाली सराय में एक, वन विभाग कॉलोनी में मां-बेटे, डीएम रोड पर दो और जिला कारागार में चार बंदी पॉजिटिव मिले हैं। आवास विकास और कबूलपुरा में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है। दातागंज में चार, सालारपुर इलाके में तीन, इस्लामनगर में एक, सहसवान में छह, आसफपुर में दो, जगत में एक, उझानी में एक, समरेर में एक और म्याऊं इलाके में छह संक्रमित निकले हैं। शुक्रवार को 813 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वैदो टोला की महिला की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकली थी। इससे उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। हमारे यहां से जो रिपोर्ट गई थी, वह सीएमओ के यहां ऑनलाइन करते वक्त धोखे में निगेटिव लिख गई थी। महिला पॉजिटिव थी।

डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस जिला अस्पताल
24 घंटे के लिए न्यायालय बंद
न्यायालय में जज और उनकी पत्नी, बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से न्यायालय को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। शनिवार सुबह न्यायालय में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उसके बाद न्यायालय को बंद करा दिया जाएगा। जिला जज ने सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed