{"_id":"5f63ac258ebc3e74aa7510ed","slug":"corona-badaun-news-bly420185771","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सराफा व्यापारी की मौत, शोक में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सराफा व्यापारी की मौत, शोक में बाजार बंद
विज्ञापन
शहर में बंद पड़ा सराफा बाजार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना से अब शहर के एक सराफा व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी का करीब दो हफ्ते से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार वहीं किया गया है। व्यापारी की मौत पर सराफा एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया। साथ ही अपनी सराफा की दुकानें बंद रखीं।
सराफा व्यापारी अमित उर्फ पिंटू शहर के साहूकारा मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी थे। वह सराफा एसोसिएशन के सचिव भी थे। करीब पंद्रह दिन पहले उनकी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ी तो परिवार वाले उन्हें दिल्ली ले गए। वहां जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार वाले गुरुग्राम पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी का शव बदायूं लाने का प्रयास किया था लेकिन शव नहीं दिया गया। गुरुवार को उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, सराफा एसोसिएशन ने कुमार तनय धर्मशाला में एक शोक सभा आयोजित की। शहर के कई बड़े व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।