फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका और प्रथमा ग्रामीण बैंक के कर्मचारी समेत 44 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार रात जिले में 44 कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। इनमें एक कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय की शिक्षिका और प्रथमा बैंक का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव निकला है। सभी संक्रमितों को आसरा आवास भेजा जा रहा है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 476 हो गई है। जबकि पंद्रह सौ से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार रात 308 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 44 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 264 निगेटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह रोजाना की तरह टीमें भेजकर लोगों की जांच कराई गई। एक टीम जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पहुंची, जहां अलग-अलग स्थानों से पहुंचे लोगों की जांच की गई। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक शिक्षिका, प्रथमा ग्रामीण बैंक का एक कर्मचारी, शास्त्री नगर में, नई सराय में एक, मधुवन कॉलोनी में एक, सिविल लाइंस में दो, आवास विकास में तीन, ब्राहमपुर में एक, पालनगर में तीन और आदर्श नगर में एक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

इनके अलावा बिनावर में एक, इस्लामनगर में एक, सहसवान के चौधरी मोहल्ले में सगी बहनों समेत छह लोग, म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र में अलापुर और ककरालाम में छह, जगह ब्लॉक क्षेत्र में एक, उझानी क्षेत्र में कछला चौकी पर एक सिपाही समेत दो, बिसौली में पलिया, हतसा इलाके में छह, दातागंज कस्बे में चार और एक व्यक्ति बरेली का पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी को आसरा आवास भेजने में जुट गया है। बुधवार शाम जिले से 861 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed