{"_id":"5f2eecdb8ebc3eaae2694dee","slug":"corona-badaun-news-bly415607920","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 मरीजों के परिजनों दी जाए मोबाइल पर जानकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 मरीजों के परिजनों दी जाए मोबाइल पर जानकारी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत ने कैंप कार्यालय पर कोविड-19 महामारी बचाव के संबंध में बैठक आयोजित की। कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाए, ताकि किसी को मरीज को परेशानी न हो, साथ ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम ने सीएमओ यशपाल सिंह को निर्देश दिए कि कोविड-19 मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कोविड-19 एल-1, एल-2 में सीसी टीवी कैमरे व ऑक्सीजन 24 घंटे सक्रिय रहें। कोरोना वायरस के भर्ती मरीजों के परिजनों को उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी समय-समय पर देते रहें। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान रखा जाए। कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05832-266114 व सीएमओ कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05832-266441 पर प्राप्त शिकायतों पर समय से कार्रवाई की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण को हर हाल में रोकना है। निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं का बचाव और दूसरों का बचाव करके ही इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन की स्थिति में जरूर देखा जाए कि मरीज के लिए अलग बेड रूम और टॉयलेट अवश्य होना चाहिए। इस मौके सीएमओ निशा अनंत, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, सीएमएस विजय बहादुर राम मौजूद रहे।