{"_id":"5f200cf98ebc3e639468ffd6","slug":"corona-badaun-news-bly414269892","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी कस्बा हॉटस्पॉट मुक्त, देहात में भी नहीं रहा एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी कस्बा हॉटस्पॉट मुक्त, देहात में भी नहीं रहा एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण को लेकर नागरिकों के लिए मौजूदा सप्ताह काफी अच्छा रहा। कोरोना का कोई नया केस नहीं निकला, साथ में एक्टिव केस भी नहीं रहे। इसी के साथ मेन मार्केट समेत गली-मोहल्लों धीरे-धीरे हॉटस्पॉट मुक्त होते गए। फिलहाल कहीं पर भी हॉटस्पॉट नहीं बचा है।
नगर में कोरोना का पहला केस जून महीना के शुरू में सामने आया था। श्रीनारायणगंज मोहल्ले के अढौली से सटे इलाके में दिल्ली से लौटा टैक्सी ड्राइवर पॉजिटिव निकला था। ट्रैक्सी ड्राइवर के बेटे को भी संक्रमण हो गया था। इसके बाद नगर में किलाखेड़ा और गौतमपुरी की दो महिलाएं, गौतमपुरी की नई बस्ती का दो वर्षीय बालक, स्टेशन रोड निवासी सराफ और उनके माता-पिता, कॉलेज डायरेक्टर, निजी चिकित्सक, साहूकारा मोहल्ला निवासी हलवाई परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जो अब पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। इलाके के गांव गढौली में तीन, सिरसौली में चार केस सामने आए। इसी के चलते संबंधित गांवों के अलावा मेन मार्केट, स्टेशन रोड, बिल्सी रोड बाजार, कछला रोड, श्रीनरायणगंज गौतमपुरी नई बस्ती समेत किलाखेड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग कराई गई जो अब धीरे-धीरे हट चुकी है। कोविड अस्पताल के आसपास बैरिकेडिंग महज इसलिए है कि अस्पताल में जिले भर पहुंचे पहुंचने कोरोना संक्रमित भर्ती होते हैं। पालिका के बैरिकेडिंग व्यवस्था प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि फिलहाल कोई भी हॉटस्पॉट नहीं बचा है।