फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोरोना संदिग्धों को मेडिकल कॉलेज से मिलने लगी छुट्टी

Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना के संदिग्ध मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजना शुरू कर दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा बेड खाली हो सकें और कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश भर में रविवार को जनता कर्फ्यू रहा। वहीं, रविवार रात प्रदेश सरकार ने बरेली समेत 15 जनपदों को 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया। सोमवार को पीलीभीत में एक कोरोना पीड़ित मिला था। जिसकी वजह से पीलीभीत को भी लॉक डाउन कर दिया है। इधर बदायूं में भी लगातार कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में बेडों की संख्या सीमित है। वहीं एहतियात के तौर पर जिले के सभी अस्पतालों में पहले से ही ओपीडी को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को भी बंद कर दिया गया है। वहीं प्रशासन के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने भर्ती मरीज जो थोड़े से भी स्वस्थ हुए हैं, उनको घर भेजना शुरू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह कदम कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया जा रहा है, ताकि कॉलेज के अधिक से अधिक बेड खाली रहें, क्योंकि अगर संदिग्धों की संख्या बढ़ी, तो बेड खाली होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलेगा कर्मचारियों का रोस्टर
राजकीय मेडिकल कॉलेज में 31 मार्च तक ओपीडी को बंद कर दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की जो ड्यूटी अभी तक जिस रोस्टर के हिसाब से लगाई गई थी, उसमें बदलाव किया जा रहा हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा दो टीम बनाई जा रही है। जो कोरोना संदिग्ध मिलने पर उनका इलाज करेंगी। यह टीम कॉलेज में शिफ्टों में काम करेंगी।

जिस तरह से कोरोना संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए प्रशासन से वार्ता हुई थी। जो भी व्यक्ति कुछ स्वस्थ लग रहा है, उसको छुट्टी दी जा रही है, ताकि कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा बेड खाली हो सकें।
- डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed