फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert PPE Kit

जिला अस्पताल में भेजे घटिया मास्क और पीपीई किट, सीएमएस ने लौटाए

Thu, 02 Apr 2020 06:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
corona alert PPE Kit
बदायूं। देश में कोरोना का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि संक्रमित होने वाले मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद वायरस का शिकार होने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर हर कोई सावधानी बरत रहा है। लोग हर ऐसी चीज का प्रयोग करने से बच रहे हैं जो उन्हें खतरे में डाल सकती हो। बावजूद इसके जिला अस्पताल करीब 12 हजार मास्क और ढाई सौ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई किट) घटिया क्वालिटी का सप्लाई कर दिए गए, जिन्हें डॉक्टरों ने इस्तेमाल करने से मना कर दिया। इसके बाद सीएमएस ने सभी 12 हजार मास्क और ढाई सौ पीपीई किट वापस कर दिए।
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इसी के तहत सीएमओ की ओर से करीब 328 पीपीई किट, 20600 मास्क और 243 सैनिटाइजर (आधा लीटर वाले) खरीदे गए थे। इनमें से 250 पीपीई किट और 12 हजार मास्क जिला अस्पताल को भेजे गए। इसके बलावा कुछ मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर उझानी सीएचसी व जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को सप्लाई किए गए थे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बृहस्पतिवार सप्लाई किए गए मास्क और पीपीई किट गुणवत्ता विहीन, यानि बेहद घटिया हैं। इनका प्रयोग करना खुद को खतरे में डालने से कम नहीं है। उपलब्ध कराई गई पीपीई किट एकदम घटिया है। इसके पहनकर मरीजों का इलाज करने पर डॉक्टरों का संक्रमित होना लाजमी है। गुरुवार को उपलब्ध कराया गया सामान देखकर चिकित्सकों ने लेने से साफ मना कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर सीएमएस डॉ. सुकुमार अग्रवाल ने सभी मास्क और पीपीई किट तुरंत वापस कर दिया। घटिया मास्क व अन्य सामान सप्लाई करने को लेकर जिले के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। हालांकि इस मामले में अभी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ की ओर से ढाई सौ पीपीई किट और 12 हजार मास्क भेले गए थे। इन मास्क और पीपीई किट की अस्पताल के चिकित्सकों ने गुणवत्ता खराब बताई है। इससे सभी सामान वापस कर दिया गया है। हालांकि हमारे पास सुरक्षा संबंधी इंतजाम पुख्ता हैं। किसी चीज की कमी नहीं है। - डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए कुछ सामान जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा गया है। जिला अस्पताल ने सामान वापस कर दिया है, इसकी जानकारी अभी मुझे नहीं है। मैं इसके बारे में पता करता हूं। तभी कुछ कह पाना उचित होगा। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed