{"_id":"5ea319e28ebc3e903c17d991","slug":"corona-alert-badaun-news-bly4037213140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से पैदल लौट रहे लोग पुलिस देखकर भागे, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से पैदल लौट रहे लोग पुलिस देखकर भागे, दो पकड़े
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। गुजरात से पैदल लौट रहे फतेहगंज पूर्वी के सात लोग पुलिस देखकर भाग खड़े हुए। जिनमें दो लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्हें गनगोला के प्राथमिक स्कूल में क्वांरटीन किया गया है। जबकि पांच लोग भागने में कामयाब रहे।
फतेहगंज पूर्वी के सात लोग गुरुवार शाम गुजरात से पैदल लौट रहे थे। ये लोग चलते-चलते कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगोला के नजदीक पहुंच गए। उसी समय किसी ने पुलिस को उनके पैदल आने की सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस उनके पीछे भागी और किसी तरह दौड़कर दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि पांच लोगों को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस पकड़े गए दोनों लोगों को गनगोला के प्राथमिक स्कूल ले गई। पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिन पहले गुजरात से चले थे। वह फतेहगंज पूर्वी अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों को स्कूल में रखा गया है। भागे गए लोगों की तलाश की जा रही है।