फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कोरोनाः दुबई से ककराला लौटे चार नागरिक, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी शुरू

Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
corona alert
बदायूं। कोरोना वायरस के खौफ के चलते विदेश से लौटने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले अमेरिका और साउथ कोरिया से लौटे लोगों की निगरानी शुरू की थी कि गुरुवार को चार लोगों की संख्या और बढ़ गई। बताते हैं कि ये लोग दुबई से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इस समय फूंक फूंककर कदम रख रहा है। पिछले साल जिले में बुखार से मौतों से पूरा स्वास्थ्य विभाग हिल गया था। अब कोरोना वायरस का खौफ है। अगर जरा भी चूक हुई तो अधिकारियों को इसका जवाब देना मुश्किल पड़ जाएगा। इससे स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गंभीरता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 34 लोग विदेश से लौट चुके हैं। उनकी संबंधित एयरपोर्ट पर जांच हुई थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। बताते हैं कि तीन दिन पहले ककराला में एक परिवार के पांच सदस्य थाइलैंड से लौटे थे। उनके साथ बिल्सी में बैंकाक से पांच लोग लौटे। बुधवार को एक व्यक्ति अमेरिका और एक व्यक्ति साउथ कोरिया से लौटा। स्वास्थ्य विभाग ने उनके घर जाकर निगरानी शुरू कर दी है। इधर, गुरुवार को ककराला के चार लोग दुबई से लौटे हैं। बताते हैं कि ये लोग काफी दिनों से दुबई में रहकर काम कर रहे थे। गुरुवार को चारों लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। वहीं उनकी प्राथमिक जांच कराई गई है। बाकी जांचें स्वास्थ्य विभाग ने कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिवार वालों के लिए सैंपल लिए
उझानी। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह एक दिन पहले ही अमेरिका से लौटी थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम युवती के घर पहुंची। उसके बाद उसके परिवार के चार लोगों के सैंपल लिए। हालांकि टीम ने परिवार के लोगों को वायरस निगेटिव बताया है, लेकिन उनकी निगरानी शुरू कर दी है। उन्हें घर से निकलने के लिए मना कर दिया है।

अब तक जिले में 34 यात्री आ चुके हैं। गुरुवार को चार और बढ़ गए। जो भी यात्री आ रहे हैं। उनको ट्रैक किया जा रहा है। अब तक कुल 38 यात्री विदेश से आ चुके हैं। इनमें कोई भी यात्री कोरोना वायरस का पॉजिटिव नहे डहै।
- डॉ. कौशल कुमार गुप्ता, जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed