{"_id":"5e737a318ebc3e774d53a309","slug":"corona-alert-badaun-news-bly400064115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असरः आईएमए ने अस्पतालों में लगाई एमआर की एंट्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असरः आईएमए ने अस्पतालों में लगाई एमआर की एंट्री पर रोक
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना से बचाव को आईएमए ने जिले के अस्पतालों में आने वाले एमआर की एंट्री पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन को पत्र जारी कर कहा है कि एमआर किसी भी हॉस्पिटल में न जाएं। अपने कार्य व्हाट्सएप पर निपटाएं और वहीं से अपना बिजनेस करें। जरूरत पर फोन कर लें, जिससे एमआर भागदौड़ से बचेंगे और कोरोना से भी बचाव हो सकेगा।
आईएमए के सचिव डॉ. शरद कुमार गुप्ता ने बताया कि एमआर पूरा दिन बस, ऑटो और अन्य वाहनों का सफर करते हैं। उन्हें प्रत्येक हॉस्पिटल और क्लीनिक में जाना पड़ता है। वह कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं। इससे उनके परिवार वाले तक खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए आईएमए द्वारा निर्णय लिया गया है कि एमआर किसी हॉस्पिटल या क्लीनिक में न जाएं।