फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Control room will be built in Government Inter College

Budaun News: राजकीय इंटर कॉलेज में बनेगा कंट्रोल रूम

Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Control room will be built in Government Inter College
राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से अधिकारी परीक्षा के दौरान जिले में किसी भी सेंटर के किसी भी कक्ष में होने वाली गतिविधि पर निगाह रख सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 64 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। इसको लेकर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां पर एक कंट्रोल रूम प्रभारी समेत स्टाफ को तैनात किया जाएगा, जो जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखेंगे। अगर कोई भी अधिकारी शहर में रहकर देहात के केंद्रों की स्थिति जानना चाहेगा तो उनको राजकीय इंटर कॉलेज में बने केंद्र से वहां के परीक्षा कक्षों के अंदर की स्थिति पता चल जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां एक लैंडलाइन फोन की भी व्यववस्था रहेगी। वहां सुबह व शाम की पालियों के लिए अलग-अलग शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती रहेगी, जो सचल दल को रवाना करेंगे और क्षेत्र से मिलने वाली सूचनाएं संकलित करेंगे। इसका डाटा बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां से जिलेभर के सेंटरों पर परीक्षा के दौरान निगाह रखी जाएगी। -डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed