फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   contract killer of uttarakhand caught in islamnagar reward of 10 thousand rupees on his head

बदायूं: इस्लामनगर में पकड़ा गया उत्तराखंड का सुपारी किलर, सिर पर था 10 हजार रुपये का इनाम

Wed, 04 May 2022 08:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 May 2022 08:31 PM IST
सार

एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में किच्छा थाना क्षेत्र का लालपुर निवासी मोनू खान दस हजार रुपये का इनामी अपराधी है। वह हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई मामलों में नामजद है। 

विज्ञापन
contract killer of uttarakhand caught in islamnagar reward of 10 thousand rupees on his head
इनामी बदमाश सोनू खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामनगर कस्बे से बुधवार को उत्तराखंड का एक सुपारी किलर पकड़ा गया। वह कई दिन से कस्बे में छिपा हुआ था। उत्तराखंड में कुमाऊं एसटीएफ उसे तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह मिले सुराग के आधार पर एसटीएफ और बदायूं एसओजी ने संयुक्त छापामारी में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। फिलहाल उसे बदायूं जेल भेज दिया है। एसटीएफ उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में किच्छा थाना क्षेत्र का लालपुर निवासी मोनू खान दस हजार रुपये का इनामी अपराधी है। वह हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई मामलों में नामजद है। उसे उत्तराखंड के कुमाऊं की एसटीएफ तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि वह इस्लामनगर आया है। उसकी रिश्तेदारी सदर कोतवाली क्षेत्र में भी है। इस पर कुमाऊं एसटीएफ इस्लामनगर पहुंची। बदायूं से एसओजी टीम को भेजा गया। उसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त छापा मारकर एक घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उधमसिंह नगर जिले में उसका गिरोह है। वह जबरन वसूली और विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने का काम करता है। फरवरी में चुनाव के दौरान उसने अपने गिरोह के साथ फायरिंग की थी। तब से वह फरार था। फिलहाल इस्लामनगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। एसटीएफ उसे बृहस्पतिवार को रिमांड लेकर उत्तराखंड लौट जाएगी, वहीं उससे पूछताछ होगी।

सोशल मीडिया से फैलाता था दहशत
सुपारी किलर मोनू खान सोशल मीडिया पर दहशत फैलाता था। वह कई बार असलहे लेकर फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका था। वह लोगों को डराने के लिए मैसेज भी लिखता था। पुलिस से बचने के लिए वह अपने ठिकाने बदलता रहता था।


एसओजी और कुमाऊं एसटीएफ ने इस्लामनगर से एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। उस पर दस हजार का ईनाम घोषित था। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया है। एसटीएफ उसे रिमांड पर लेकर जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed