फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   contidates filled nomination of district panchayat election

जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Thu, 01 Oct 2015 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Thu, 01 Oct 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
contidates filled nomination of district panchayat election
नामांकन  से पूर्व श्मामनगर में पक्का ताल स्थित एक मैदान में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि राजनीति में आने के पीछे उनका मकसद सिर्फ क्षेत्र का विकास कराना और जनता की सेवा करना है। ऐस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुबोध गोयल ने जनता से विकास का रास्ता चुनने के लिए प्रियंका सिंह को जिताने का आह्वान किया। प्रियंका के पति प्रधान सत्येंद्र सिंह ने कहा कि विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश कुमार, सुभाष चंद्र प्रधान, ओमपाल प्रधान, ओम सिंह पूर्व प्रधान, बफाती मियां  प्रधान, लाला प्रधान, सरताज प्रधान आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा में  रविंद्र सिंह, दुलार सिंह, शिवकुमार, हशरत, नबाव दूल्हे, देशराज सिंह,  राजेश्वर सिंह, महाराज मुकेशानंद, हशरत खां, उमेश कुमार, भूपेंद्र सिंह,  राजीव कुमार, नत्थूलाल वर्मा,राजेंद्र, ओमपाल सिंह, रामसेवक गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

ब्यौर क्षेत्र से भाजपा समर्थित अशोक चौहान उतरे
बदायूं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ब्यौर क्षेत्र से  भाजपा समर्थित अशोक चौहान ने अपने समर्थकों की साथ नामांकन कराया। नामांकन  से पूर्व वह शहर के पूर्व भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर  इकठ्ठे हुए। यहां समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अशोक चौहान ने  कहा कि जनता के कहने पर ही वह मैदान में उतरे हैं। उन्हें सबका समर्थन और  सहयोग मिल रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा और जिलाध्यक्ष  प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि चौहान को कर्मठ और ईमानदार उम्मीदवार बताया।  जिलामंत्री हरीश शाक्य ने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। इस  मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, दीपमाला गोयल, छोटे लाल प्रभाकर, सर्वेश  गुप्ता, मनोज मोदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित राजेश्वर बेबी ने मोहम्मद नगर सुलरा से भरा पर्चा
बदायूं।  भाजपा समर्थित राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी ने जिला पंचायत सदस्य पद के  लिए मोहम्मद नगर सुलरा सीट से गुरुवार को नामांकन कराया। पूर्व  विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास से नामांकन जुलूस निकाला गया। यहां हुई  सभा में प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लगभग  सभी गांवों का भ्रमण किया है। जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है।  भाजपा नेता बीएलए वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि पंचायत  चुनाव में भाजपा इतिहास रचेगी। जनता ने पहले से ही मन बना लिया है। अन्य  वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए जुट  जाने का आह्वान किया। नामांकन और सभा में भाजपा जिला महामंत्री हरीश शाक्य,  सुधीर श्रीवास्तव, अंबरीश गोयल, अशोक भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed