फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Consumers in Risauli Troubled by Delays in Gas Distribution

Budaun News: रिसौली में गैस वितरण में देरी से उपभोक्ता परेशान

Wed, 06 May 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Consumers in Risauli Troubled by Delays in Gas Distribution
रिसौली गैस गोदाम पर धूप में लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ता। संवाद
बिल्सी। ग्राम रिसौली स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस वितरण की व्यवस्था चरमराई हुई है। समय पर सिलिंडर का वितरण न होने से उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव अभिषेक सिंह का कहना है कि एजेंसी द्वारा निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। कई बार उपभोक्ता सुबह से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन दोपहर तक भी उनकी बारी नहीं आ पाती। तेज गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओमेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, हरीश चंद्र आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ता है, जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। इस संबंध में जब एजेंसी कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने अधिक मांग और समय पर गैस की गाड़ी न आने की बात कही। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप कर गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed