फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction work at Medical College slowdown due to budget

बजट के अभाव में मेडिकल कॉलेज निर्माण की रफ्तार मंद

Fri, 11 Aug 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 11 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Construction work at Medical College slowdown due to budget
राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की रफ्तार मंद हो गई है। अगर काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिलने में दिक्कत आ सकती है। मेडिकल कॉलेज निर्माण को अब भी 243 करोड़ रुपये का बजट मिलना बाकी है। कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में शासन को लिखा है। बदायूं-मथुरा रोड पर गुनौरा वाजिदपुर गांव के पास 20 दिसंबर 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को 543 और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को 20 करोड़ रुपये बजट तय किया गया था। 2014 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने के साथ सरकार ने बजट जारी करना शुरू कर दिया। अब तक 300 करोड़ का ही बजट जारी हो सका है। मेडिकल कॉलेज निर्माण के मद में अब भी 243 करोड़ का बजट मिलना बाकी है। अक्तूबर 2016 में राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू होने के बाद शासन ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद के मद में 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। इस धनराशि से चिकित्सा उपकरणों की खरीद हो रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के आवेदन पर नवंबर 2016 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने यहां दौरा किया। फैकल्टी पूरी न होने की वजह से एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने से इंकार कर दिया था। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति अब भी धीमी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बजट के संबंध में उच्च स्तर पर लिखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed