फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of new roads and 12 projects-including ODOP-are lagging behind; rankings have also been poor.

Budaun News: नई सड़कों का निर्माण, ओडीओपी सहित 12 प्रोजेक्ट पिछड़े, रैंकिंग भी आई खराब

Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of new roads and 12 projects-including ODOP-are lagging behind; rankings have also been poor.
बदायूं। इस बार सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब रही। जिले की ओवरऑल 39 रैंकिंग आई है, जबकि बरेली मंडल के अन्य तीनों जनपदों की रैंकिंग बेहतर रही। नई सड़कों का निर्माण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और फैमिली आईडी, ओडीओपी सहित 12 से ज्यादा प्रोजेक्ट में पिछड़ने की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब आई है। डीएम ने बी, सी और डी श्रेणी पाने वाले विभागों की प्रगति पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की सितंबर की हाल ही में जारी हुई रैंकिंग के बाद विकास कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समीक्षा में पाया कि एनआरएलएम आरएफ, सीआईएफ, जननी सुरक्षा योजना, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और सीएमआईएस निर्माण कार्य सहित सात कार्यक्रमों को बी श्रेणी, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और फैमिली आईडी को सी श्रेणी, ओडीओपी टूलकिट योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को डी श्रेणी प्राप्त हुई है। वहीं 59 कार्यक्रमों को ए श्रेणी मिली है।
विज्ञापन

बी, सी और डी श्रेणी पाने वाले विभागों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं का आधार है, सभी अधिकारी कमियों को चिह्नित कर तत्काल सुधार कर रैंकिंग में सुधार लाएं। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गामिनी सिंघला, पीडी डीआरडीए सत्येंद्र सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed