फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of bypass begins in Binawar, now there will be no traffic jam.

Budaun News: बिनावर में बाइपास का निर्माण शुरू, अब नहीं लगेगा जाम

Fri, 07 Nov 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of bypass begins in Binawar, now there will be no traffic jam.
मलिकपुर गांव के पास में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा। संवाद
बदायूं/ बिनावर। बदायूं-बरेली मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को अब जल्द ही जाम की परेशानी से राहत मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बरेली-मथुरा हाईवे चौड़ीकरण के चौथे चरण के तहत बिनावर क्षेत्र में बाइपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत मलिकपुर के पास मिट्टी डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 2.25 किमी लंबे इस बाइपास के बनने से बिनावर कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, यह बाइपास बदायूं से बरेली और मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का काम करेगा। वर्तमान में बिनावर कस्बे से होकर गुजरने वाले भारी वाहन, ट्रक और बसें जाम का मुख्य कारण बनते हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। अब बाइपास बनने के बाद हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक सीधे इस मार्ग से होकर निकलेगा, जबकि जिन्हें बिनावर कस्बे में आना होगा, वे पुराने मार्ग का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से फिलहाल मिट्टी भराई और लेवलिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद सड़क का बेस तैयार किया जाएगा और फिर डामर का काम शुरू होगा। परियोजना के पूरा होने के बाद यह बाइपास आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार होगा। इसमें साइड ड्रेन, साइन बोर्ड और सुरक्षा बैरियर भी लगाए जाएंगे। बिनावर बाइपास के बनने से बदायूं-बरेली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और हाईवे का सफर पहले से अधिक आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को मिलेगी सबसे ज्यादा राहत
बिनावर में अमूमन दिन में अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। दोपहर में हालात और भी खराब हो जाते हैं। जाम के कारण न केवल यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि बाजार क्षेत्र में भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूल के समय या दोपहर को जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। बाइपास बनने से न सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि कस्बे के अंदर का माहौल भी शांत और सुरक्षित रहेगा।


बिनावर में बाइपास का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू करा दिया गया है। कोशिश रहेगी कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा करा दिया जाए। इन दिनों मिट्टी डालने से लेकर सड़क को समतल करने का काम कराया जा रहा है। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed