फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen on inflation Centre hoop

महंगाई पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेरा

Thu, 05 Nov 2015 07:28 PM IST
महंगाई पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेरा
महंगाई पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेरा Updated Thu, 05 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को घेरा। दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों में महंगाई छाने की बात कहते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

प्रदेश कांगे्रस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष साजिद अली और शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने मालवीय आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने कहा कि गरीब की थाली से दाल गायब हो गई है। अगर यही अच्छे दिन हैं तो बुरे दिन फिर से लौट आएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन से किसानों के लिए सूखा राहत को भेजी गई धनराशि का वितरण करने में लेखपाल धन उगाही कर रहे हैं। इसके विरोध में कांगे्रस धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सदस्य मुन्नालाल सागर, जिला महासचिव शमशाद हुसैन, महिला कांगे्रस अध्यक्ष आशा राठौर, पवन गौतम, वीरपाल सिंह, चैतन्य सिंह, इखलास हुसैन, मोंटू राठौर, प्रेमलता यादव, हरिशचंद्र कश्यप, हुलसीराम, प्रेम प्रकाश पांडेय, नईम खां, श्याम लाल मौर्य, स्नेहप्रभा भटनागर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed