फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congressmen gave memorandum

तहसीलों का घेराव कर कांग्रेसियों ने दिए ज्ञापन, किसानों के मांग पत्र सौंपे

Thu, 05 Mar 2020 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
congressmen gave memorandum
बदायूं। पूर्व निर्धारति कार्यक्रमानुसार कांग्रसियों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय का घेराव करने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन और किसानों के मांग पत्र सौपें। भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी के साथ जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सदर समेत सहसवान, बिल्सी, बिसौली, दातागंज तहसील पर प्रदर्शन के दौरान काफी कांग्रेसी जुटे।
विज्ञापन

सदर, बिल्सी और सहसवान तहसील का घेराव अलग-अलग समय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में किया गया। बिसौली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र यादव, दातागंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खां, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाठक के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। इस मौके पर किसान जनजागरण अभियान के कोऑर्डिनेटर चौधरी शमीम अय्यूब, स्वप्निल शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद, पूर्व नगराध्यक्ष अनुग्रह सिंह, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed