फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress and SP will become extinct like dinosaurs

Budaun News: डायनासोर की तरह विलुप्त होंगी कांग्रेस और सपा

Thu, 02 May 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP will become extinct like dinosaurs
जनसभा में मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
बदायूं। बदायूं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दातागंज के मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुधवार को चुनावी सभा में कहा, जैसे डायनासोर दुनिया से विलुप्त हो गए, वैसे कांग्रेस और सपा भी विलुप्त हो जाएगी। बच्चे 10 साल बाद पूछेंगे कि कांग्रेस क्या थी। कहा कि साल 2014 के लोकसभा, 2017 के यूपी विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में आपने साइकिल की चेन उतार दी। वैसे ही अब कहूंगा कि साइकिल की चेन चढ़नी नहीं चाहिए, उतार दी है तो उतार ही दी है। कांग्रेस हिम्मत ही नहीं कर पा रही है, अभी तक ये भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि अमेठी और रायबरेली में कौन उनका उम्मीदवार होगा तब भी राहुल जी अपना अलग ही राग अलापते हैं।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह आंवला के उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप और बदायूं के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में बहुत सारी सरकारों को काम करते हुए आपने देखा है, पिछले दस वर्षों से हमारी सरकार को भी देख रहे हैं। मैं जानता हूं कि राजनीति के आप लोग बड़े कुशल पारखी हैं।अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। पहले भारत दुनिया के मंचों पर बोलता था, तब भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह भारत की हैसियत बनी है। मोदी जी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और दुनिया के 172 देशों ने योग दिवस मनाया। अब भारत को 2047 तक विश्व की महाशक्ति बनाना है। भारत की ताकत ही थी कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान मोदी ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से बात की और साढ़े चार घंटे का युद्ध विराम कराया। अपने देश के सभी बच्चे सुरक्षित भारत बुला लिए गए।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने वायदों का अक्षरश: पालन किया है। साल 1984 में हमने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, हमने बनाया। तब यही कांग्रेस के लोग कहा करते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। तारीख 22 जनवरी आई तो रामलला झोपड़ी से निकल कर भव्य महल में विराज गए। हमने कहा था कि धारा 370 हटेगी तो देखिए आप, वह भी हट गई। हम लोगों ने कहा था कि तीन तलाक की प्रथा खत्म करेंगे तो हमने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंच पर यह लोग रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधायक राघवेंद्र शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, कुंवर महाराज सिंह, राज्यसभा सदस्य मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, प्रेम स्वरूप पाठक, सिनोद शाक्य, डॉ. शैलेश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र सक्सेना आदि मंच पर रहे।



भ्रष्टाचार पर की चोट, कांग्रेस पर साधा सियासी निशाना

राजनाथ सिंह ने कहा कि याद दिलाना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी, एक बार बोलते हुए अपनी लाचारी व्यक्त की। कहा था कि क्या करूं, मैं दिल्ली से एक रुपये भेजता हूं, लोगों के पास पहुंचते-पहुंचते यह 15 पैसे रह जाते हैं। बाकी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। यह लाचारी आपने देखी लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने चुनौती को स्वीकार किया और लाभार्थी के खाते खुलवाए। सौ पैसा चलता है तो सौ पैसा आपकी जेब में सीधे पहुंच जाता है। एक पैसा भी भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ता। सरकार कैसे चलाई जाती है। यह कला अगर किसी राजनीतिक पार्टी के पास है तो भाजपा के पास है। यह करके हमने दिखाया है। दस वर्षों का समय गुजर गया है। हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। कांग्रेस के मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की हवा खानी पड़ी।

भारत की सीमाओं का जहां तक प्रश्न है, पहले की सरकारों को आपने देखा है। मैं बताना नहीं चाहता पर भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते विश्वास दिलाता हूं कि देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अब अगर पाकिस्तान से कोई आतंकवादी नापाक हरकत करे तो हम इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी मार सकते हैं। यह ताकत है, भारत के अंदर।

--------

अखाड़िया अंदाज में बोलते हैं धर्मेंद्र

- आंवला के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, जैसे यहां बोलते हैं। संसद में भी बोलते हैं अखाड़िया अंदाज में। हमारे बगल में बैठे, बदायूं के दुर्विजय सिंह,इन्हें भी जिताइए। विधायक राजीव सिंह का नाम लेते हुए कहा कि चुनाव के समय मजा नहीं आता है। एक-दो बार कभी ऐसे ही बुला लीजिए। दाल चावल खिला दीजिएगा। फिर जनता से मुखातिब होकर बोले- यदि आपने रिकार्ड मतों से जिता दिया तो मैं दोबारा आऊंगा, स्वागत कराने नहीं आऊंगा। शीश झुकाकर आपका अभिनंदन करुंगा।


जुबान फिसली, राहुल गांधी को पीएम बोल गए, तत्काल किया सुधार

राजनाथ सिंह जब कांग्रेस पर सियासी वार कर रहे थे तब पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी का नाम गिना बैठे। उन्होंने अपनी बात प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल से शुरू की। इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी का नाम लेना चाहते लेकिन राहुल गांधी बोल बैठे फिर अपनी बात को संभालते हुए कहा कि राहुल गांधी का तो सवाल ही नहीं। आगे भी कोई संभावना नहीं है। फिर उन्होंने राजीव गांधी और मनमोहन का नाम लिया और कहा कि हमारी सरकार इसलिए बनाइए, क्योंकि हम गरीबी को समाप्त करना चाहते हैं।

जनसभा में मौजूद लोगों की भीड़। संवाद

जनसभा में मौजूद लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed