{"_id":"6459eb4b063cf1baa5073653","slug":"confectioner-shot-dead-in-marriage-hall-in-budaun-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: शादी समारोह में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या, मैरिज हॉल की छत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: शादी समारोह में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या, मैरिज हॉल की छत पर मिला शव
Tue, 09 May 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 12:12 PM IST
सार
कस्बा म्याऊं के मैरिज हॉल में सोमवार देर रात हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव छत पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर लोगों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कस्बा म्याऊं के एक मैरिज हॉल में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव मैरिज हॉल की छत पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं स्थित मैरिज हॉल में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी 26 वर्षीय अवधेश शादी समारोह में खाना बनाने आया था। खाना बनाने के बाद सोमवार देर रात वो मैरिज हॉल की छत पर सोने चला गया।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मैरिज हॉल में काम करने वालों ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन