फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   compromise with animal thief at the residence of the inspector in the police station budaun

Budaun News: थाने में दरोगा के आवास पर हुआ पशु चोर से समझौता, वीडियो वायरल होने पर खुली पोल

Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
सार

वीडियो में एक व्यक्ति रुपये गिनते नजर आ रहा है। आरोपी से समझौते के बाद ही पशुपालक को रुपये दिए गए हैं। यह वीडियो एक दरोगा के आवास का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
compromise with animal thief at the residence of the inspector in the police station budaun
रुपये गिनता व्यक्ति (वीडियो का स्नैपशॉट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पशु चोरी के मामले में आरोपी और पशुपालक के बीच हुए समझौते का सात दिन पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। रुपयों के लेनदेन से जुड़ा वीडियो कादरचौक थाने के एक दरोगा के आवास का बताया जा रहा है, जिसमें पशु चोर से समझौता हुआ है। 

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी सत्यभान नामक ग्रामीण की दो भैंस चोरी हो गईं थीं। सत्यभान ने अगले दिन पुलिस से शिकायत की थी। उसने उझानी कस्बे के एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बताते हैं कि तहकीकात के दौरान ही दोनों पक्ष के लोग मंगलवार की दोपहर पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उसी के आवास में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो में एक व्यक्ति रुपये गिनते नजर आ रहा है। आरोपी से समझौते के बाद ही पशुपालक को रुपये दिए गए हैं। समझौता वार्ता के दौरान एक महिला भी मौजूद रही थी। दरअसल, चोरी जैसे गंभीर मामले में कार्रवाई के बजाय समझौता पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है। 

उधर, वीडियो को लेकर पूछे जाने पर सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही उन्होंने वीडियो देखा है। वीडियो देखने पर हकीकत का पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed