फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Compensation off intertwine Cheken Farmers from going upset

मुआवजा की चेकें बटना बंद हो जाने से किसान परेशान

Sun, 17 May 2015 05:54 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 17 May 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन

भाकियू (भुल्लन) की ओर से मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं से हुए नुकसान को लेकर किसानों को मुआवजा बंटना बंद करने पर रोष जताया।

विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  ब्रहकिशोर सिंह यादव ने कहा है कि मुआवजा बंटना बंद हो गया है। किसान बेहद आहत हैं। पूर्व में सूखा घोषित हो जाने के बाद किसान को सूखा राहत नहंीं  मिली और बाद में बारिश और तेज हवाओं से फसलें गिरकर खराब हुईं तो उन्हें मुआवजा मिला, लेकिन बड़ी तादाद में किसान वंचित रह गए हैं। इसके बाद फिर आंधी और बारिश ने किसानों को तबाह कर दिया। किसान अभी भी राहत से वंचित हैं।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच से सात जून तक अलखनंदा होटल के ग्राउंड में राष्ट्रीय महापंचायत में कई जिलों के किसान शामिल होंगे। चार जून से किसान महापंचायत को बरेली से हरिद्वार रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने कहा है कि किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।  इससे परेशान किसान टूट चुका है। ज्ञापन में अवशेष किसानों को मुआवजा, यदु और नगरिया  फैक्ट्री से गन्ना का भुगतान का मामला उठाया वहीं बिजली विभाग द्वारा कचहरी  से पास बनवाई गई इमारत, महिला अस्पताल में बनी बिल्डिंग में मानक के  अनुरूप कार्य न होने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर  चिरौंजी लाल, समीना बेगम, दुर्गपाल सिंह, शशि देवी, कौशल कुमार, जगत पाल, उर्मिलेश यादव, राजेंद्र यादव, कल्लूराम सक्सेना, महेश पाल, प्रमोद पटेल,  परमवीर पटेल, वीरेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed