{"_id":"e43f991c4dab2c6ecf3336e1c9df72b6","slug":"college-students-in-the-professor-in-charge-of-manipulating-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रोफेसर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रोफेसर को पीटा
बदायूं।
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दास कॉलेज में आउड साइडर्स ने मंगलवार को जमकर गुंडई की। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे आउट साइडर्स को संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. बैकुंठनाथ शुक्ला ने टोका तो आउट साइडर्स ने प्रोफेसर को ही पीट दिया। प्रोफेसर से मारपीट होती देखकर कॉलेज के तमाम छात्र आ गए। उन्होंने आउट साइडर्स को घेर लिया। इनमें चार की जमकर धुनाई कर दी। कॉलेज के जीफ प्रोक्टर डॉ. संतोष कुमार सिंह की ओर से सोहिल चौधरी और शबाब चौधरी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
दास कॉलेज में खेड़ा नवादा इलाके के आउट साइडर्स आए दिन घुस आते हैं। यह खुद को छात्र नेता बता कर स्टाफ पर दवाब बनाते हैं। अक्सर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस भी इसे अनदेखा करती रहती है। मंगलवार को आउट साइडर्स ने कॉलेज में गुंडई की सभी हदों को पार कर दिया। यह छात्राओं पर फत्बियां कस रहे थे। कई छात्राओं से छेड़छाड़ भी की। यहां से गुजर रहे प्रोफेसर बैकुंडनाथ शुक्ला ने इनको टोक दिया। इससे आउट साइडर्स भड़क गए। उन्होंने प्रोफेसर को ही ताल-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट होने पर कॉलेज में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रोफेसर को पिटता देख कॉलेज के छात्रों ने आउट साइडर्स की घेराबंदी कर ली। चार आउट साइडर्स की धुनाई भी कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली। दो आउट साइडर्स के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
कुछ आउट साइडर्स कॉलेज में गुंडई करते हैं। मंगलवार को भी यही हुई। मना करने पर इन लोगों ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। मेरी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।-डॉ. संतोष कुमार सिंह, चीफ प्रोक्टर, दास कॉलेज
दास कॉलेज के चीफ प्रोक्टर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार करने को दबिशें दी जार ही हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।-अजय यादव, एसओ सिविल लाइंस