फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold takes on life in Budaun

ठंड से दिनभर कांपते रहे लोग, एक की जान गई

Fri, 12 Jan 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 12 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Cold takes on life in Budaun
people taking heat in winter
बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में कमजोर और बुजुर्ग लोगों पर कहर बनकर टूट रही हैं। इस कड़ाके की ठंड में जिले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बिसौली तहसील क्षेत्र में एक महिला की ठंड से मौत हो गई। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच शीतलहर चलने से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोग जागे तो सर्दी अपने चरम पर थी। चारों ओर कोहरा छाया था। सर्द हवाएं चल रहीं थी। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में बहुत जरूरतमंद लोग ही घर से निकले। सुबह दस बजे तक कोहरा छटा तो बादलों ने सूर्य को ढक लिया। दिनभर बर्फीली तेज हवाएं चलती रहीं। इस कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग ही नहीं जवान भी कंपकंपाते नजर आए। बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। मगर गर्म कपड़े बेचने वालों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ठंड से बचने को लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हीटर तथा अलाव के सहारे दिन गुजारा। शाम को दफ्तर बंद होते ही अपने घरों में जाकर दुबक गए। शाम को शीत लहर और ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।
विज्ञापन


दुकानों के आगे दिन में जलते रहे अलाव 
ठंड अपना सितम बरपा रही है। कोहरा, बादल और ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन पटरी से उतर गया है। बाजारों में ग्राहकों का टोटा है। शुक्रवार को सन्नाटे के बीच दुकानदार अपनी दुकान के आगे अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़ 
ठंड और शीतलहर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत में डाल रही है। सर्दी, खांसी, कोल्ड निमोनिया और सांस के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में मरीजों की खासी भीड़ लगी रही। 


ठंड से एक और मौत
ओरछी। तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव गनगोली में ठंड से एक महिला की मौत हो गई। मरने वाली महिला मोहनलाल की पत्नी 50 वर्षीय तारावती है। मोहन लाल ने बताया कि दो सप्ताह पहले तारावती को लकवा हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था। ठंड की वजह से शुक्रवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले दोपहर में तारावती ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed