{"_id":"bf8c0259ea41173adf047c245176c200","slug":"cold-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने और बढ़ाई ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने और बढ़ाई ठिठुरन
badaun
Updated Sun, 14 Dec 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
मौसम की पहली शीत लहर दूसरे दिन भी प्रभावी रही। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम फिर खराब हो गया। शाम होते-होते तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। शनिवार को जिले में 3.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सर्वाधिक बारिश सदर तहसील में 09 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को अतिकतम तापमान 20 व न्यूतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम की पहली बारिश और शीत लहर ने बुजुर्गों और बीमारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। रविवार का दिन होने के बावजूद लोग घरों से निकले तो लेकिन उनको गर्म कपड़ों में लिपटे रहना पड़ा। बाजार में गर्म सीजलन कपड़ों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई। तहसील और नगर पालिका प्रशासन भी चेत गया कहीं-कहीं अलाव भी लगाए गए। अस्पतालों में बीमार और तीमारदारों को बीती सर्दीली रात काटना बेहद मुश्किल भरी रही।
विज्ञापन