{"_id":"611ea5598ebc3e79d53b2bb7","slug":"cocking-gas-badaun-news-bly4568814171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के दाम बढ़ने पर महिलाएं नाराज, बोलीं- इससे तो सब्सिडी खत्म कर दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर महिलाएं नाराज, बोलीं- इससे तो सब्सिडी खत्म कर दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम एक बार फिर 25 रुपये बढ़ा दिए हैं। इससे महिलाओं में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि अब तक सब्सिडी के नाम पर कुछ रुपये मिल रहे थे। सरकार को यह भी खत्म कर देना चाहिए। हर तीन से छह महीने के बीच गैस के दाम बढ़ने से उनका बजट बिगड़ गया है। लगातार दाम बढ़ने से परेशान गृहणियों ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान अपना दर्द भी साझा किया।
-
सिलिंडर पर सब्सिडी अब दिखावा बन कर रह गई है। ऐसे ही हर चीज महंगी हो रही है और अब रसोई गैस महंगी होने से परेशानी बढ़ी है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।
-विनीता, कुंवरगांव
-
रसोई गैस सिलिंडर अब हर घर की जरूरत है, इसे महंगाई से दूर रखना चाहिए। इससे रसोई का बजट प्रभावित होगा। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
-विंदुशी पाठक, बिसौली
-
रसोई गैस सिलिंडर में कब दाम बढ़ाया जाता है और कितनी सब्सिडी मिलती है, इसका कोई पैमाना ही नहीं रह गया है। कई बार तो सिलिंडर लेने के बाद भी सब्सिडी खाते में ही नहीं आती है।
विज्ञापन
-महेशा, बिनावर
-
सिलिंडर के महंगे होने से हर परिवार पर असर पड़ता है। इस बात का सरकार को ध्यान रखना चाहिए। हमें तो लगता है कि सरकार की ओर से आमजन का कोई भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
-उषा देवी, बिनावर
-
पांच महीने में 80 रुपये बढ़ी कीमत
बदायूं। घरेलू गैस के कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि फरवरी से अब तक रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलिंडर 80.50 रुपये का इजाफा हो चुका है। फरवरी में रसोई गैस की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। पहले कीमत 831.50 रुपये हुई। 15 फरवरी को नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 831.50 रुपये थी। 25 फरवरी को सिलिंडर की कीमतों में फिर इजाफा हुआ। तब कीमत 856.50 रुपये हो गई। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में भी पांच महीने में 115 रुपये का इजाफा हो चुका है। अब एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। संवाद